Let’s travel together.

तेज बारिश के पानी में बहा 17 करोड़ के बजट से बनाया गया तालाब

0 216

– भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा करोड़ों रूपए की लागत से बनाया गया तालाब

– बड़े पैमाने पर हुआ नुकसान

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले की बदरवास तहसील के ग्राम बड़ोखरा में 17 करोड़ रूपए की लागत से बनाया गया तालाब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। शिवपुरी में पिछले कुछ दिनों से हो रही तेज बारिश के बाद में आज यह तालाब पानी के तेज बहाव को सह नही पाया और पूरी तरह से टूट गया। तालाब के अंदर से पानी निकल कर आसपास के गांव और खेतों में भर गया है जिसके चलते किसानों को बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है।
तालाब फूटने के बाद यहां हुए नुकसान की तस्वीरें साफ दिखाई दे रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि तालाब के फूटने से पानी घरों में औऱ खेतों में भर गया है। ग्रामीणों का कहना है कि तालाब निर्माण करने बाले ठेकेदार के द्वारा तालाब के निर्माण कार्य में भारी भ्रष्टाचार किया गया है जिसके चलते यह तालाब कुछ समय में ही फुटकर भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है। यहां आपको बतादें की उक्त तालाब का भूमि पूजन बर्ष 2017 में प्रदेश के ग्रहमंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा द्बारा किया गया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शब्बीर कुमार नाइट में कलाकारों ने बिखेरा सुरों का जादू     |     07अक्टूबर को तिल्दा नेवरा में सेवा सेतु शिविर      |     ग्राम पंचायत माठ में पुस्तकालय का शुभारंभ     |     सेवा संकल्प अभियान में वृद्धजनों का सम्मान     |     डा भीमराव अंबेडकर जन जागरण समिति की बैठक में संगठन विस्तार पर हुआ मंथन     |     रायसेन में जंगल में युवक पर हिंसक वन्यजीव का हमला, बाघ होने का दावा; वन विभाग ने पुष्टि नहीं की     |     स्वामित्व योजना में निष्पादक बनाने के विरोध में पटवारी संघ का प्रदर्शन जारी, रायसेन में 450 से अधिक पटवारी लामबंद     |     श्री जी की शोभा यात्रा निकली      |     दान जीवन का ‘गोल्डन चांस’, अवसर मिले तो अवश्य करें दान : मुनि श्री उद्यम सागर महाराज     |     सेवा सेतु कार्यक्रम में 190 हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811