Let’s travel together.

देर रात तक निकली भगवान मनकामेश्वर की शाही सवारी

0 145

~ भादो मास के पहले सोमवार पर निकलती है, भगवान मनकामनेश्वर की सवारी
~तेज बारिश के बीच भक्तों का उत्साह नहीं हुआ कम
~ सवारी में तिरंगे झंडे के साथ भगवान की सुसज्जित पालकी आई नजर

नितिन गुप्ता

देवास। मनकामनेश्वर सेवा समिति द्वारा भगवान मनकामनेश्वर महादेव की भव्य सवारी पुराना बस स्टैंड से निकाली गई । जानकारी देते हुए समिति अध्यक्ष संजय शुक्ला , आयोजक संजय दायमा ने बताया यात्रा में नयनाभिराम चलित झांकियां , भूतों की टोली , अखाड़े , राधा कृष्ण रासलीला , बैंड बाजे ढोल ताशे के साथ भगवान की सुसज्जित पालकी आकर्षण का केंद्र थी । साथ ही संस्थापक स्व राकेश खिंची का बड़ा चित्र भी लगाया गया । तेज बारिश के बीच भी भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ और भगवान मनकामनेश्वर ने नगर भ्रमण किया और भक्तों को दर्शन दिए ।

भक्त भी पलक पावडे बिछा कर सड़क शहर की सड़कों पर तेज बारिश में भी मौजूद नजर आए । यात्रा में देशभक्ति का रंग भी नजर आया जहां 15 अगस्त पर आजादी के अमृत महोत्सव के चलते भारत देश के तिरंगे के साथ भगवान ने नगर भ्रमण किया । शाही सवारी ने देर रात तक नगर भ्रमण किया और रात 11:30 बजे पुराना बस स्टैंड पर महाआरती के साथ यात्रा का समापन हुआ ।

मुख्य अतिथियों में भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल , महामंत्री राजेश यादव , इंदौर भाजपा नेता गोलू शुक्ला , पूर्व महापौर जयसिंह ठाकुर ,पं जय प्रकाश शास्त्री के साथ ही पार्षद प्रतिनिधि विनय सांगते , पार्षद राम यादव , अजय पडियार , राजेश यादव भी मौजूद रहे । समिति पदाधिकारियो में गोपाल जोहरी , संतोष दुबे , अनिल अग्रवाल , कुलदीप नागेश , दीपेश कानूनगो , अमिताभ शुक्ला , जयदीप नागेश , सुनील माधवानी , ऋषभ जलोदिया , धर्मेश चौहान , गौतम जलोदिया , केयूर पटेल , दीपू नरवले , कमल सोनी , समीर गुप्ता , गोलू नरवले , अंकीत कुरावरे , अनुभव शुक्ला , शुभम गुप्ता , शुभम चौहान , राकेश जलोदिया , मोनी डिडवानी , अतुल पटेल , विक्की मिश्रा , प्रेम पंजवानी सहित समिति के सैकड़ो कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नाले पर अतिक्रमण से नमो नगर कॉलोनी और रेलवे स्टेशन रोड में जलभराव       |     शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाले  03 गिरफ्त में,घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त     |     पुस्तक दान महादान अभियान का शुभारंभ     |     अभिनेता व विधायक अनुज शर्मा को मिला एक्टिंग आइकॉन अवॉर्ड’     |     गायत्री शक्तिपीठ में न्यायाधीशों ने किया औषधीय पौधरोपण     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर शिवपुरी में बैंक कर्मियों का प्रदर्शन       |     शांत , गंभीर , सशक्त और सतत् सक्रिय सांसद हैं हिमाद्री सिंह     |     तेज बारिश में डोला घाट की पुलिया की मिट्टी बही,यातायात हुआ बाधित     |     स्कूल की ‘मां की बगिया’ बनी पर्यावरण संरक्षण की पाठशाला, बच्चों ने तैयार किए 200 पौधे     |     पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा में छात्र परिषद चुनाव संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811