नितिन गौरीशंकर अग्रवाल ने सुख-शांति-समृद्धि की कामना की
सुरेंद्र जैन धरसीवां
शारदीय नवरात्रि के पावन समापन पर माँ दुर्गा विसर्जन यात्रा में भारतीय जनता पार्टी, व्यापार प्रकोष्ठ, छत्तीसगढ़ के प्रदेश सह-संयोजक नितिन गौरीशंकर अग्रवाल युवा साथियों के साथ शामिल हुए।
ढोल-नगाड़ों, गुलाल और “जय माता दी” के जयकारों के बीच निकली इस भव्य विसर्जन यात्रा में सैकड़ों युवक-युवतियों, महिलाओं और बुजुर्गों ने उत्साह से भाग लिया। सड़क के दोनों ओर ग्रामीणों ने माँ की झांकी पर पुष्प वर्षा की।
इस अवसर पर नितिन अग्रवाल ने स्थानीय लोक कलाकारों जो पारम्परिक गुलाबी पगड़ी, लाल कुर्ता-धोती में सजे थे के साथ फोटो खिंचवाई और उनके सांस्कृतिक योगदान को सराहा। यात्रा के दौरान उन्होंने युवाओं से कहा कि “हमारी संस्कृति ही हमारी शक्ति है, ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ने का काम करते हैं।”
यात्रा के अंत में नितिन गौरीशंकर अग्रवाल ने कहा युवा साथियों के साथ माँ दुर्गा की विसर्जन यात्रा में शामिल होना सौभाग्य की बात है। माँ से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना है। माँ दुर्गा सभी के कष्ट हरें। जय माता दी!”
उल्लेखनीय है कि नितिन गौरीशंकर अग्रवाल छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल के सुपुत्र हैं और लगातार व्यापारियों, युवाओं और सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते हैं। भाजपा संगठन में व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक के रूप में वे व्यापारी हितों के लिए लगातार आवाज उठाते रहे हैं।यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, व्यापार प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।