Let’s travel together.

शिवपुरी में जोरदार बारिश, मड़ीखेड़ा बांध के दस गेट खोले गए

0 142

सिंध नदी पर बने डेम के कैचमेंट एरिया में पानी बढ़ने के बाद खोले गए गेट

– बारिश से कई निचली बस्तियों जलमग्न

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश का क्रम बना हुआ है। लगातार बारिश के बाद सिंध नदी पर बने मड़ीखेड़ा डैम के कैचमेंट एरिया में पानी बढ़ गया है। मंगलवार को बांध के दस में से दस गेट पानी निकासी के लिए खोल दिए गए। मड़ीखेड़ा डैम के ईई मनोहर बोराटे ने बताया कि बांध के कैचमेंट एरिया में पानी बढ़ने के बाद 16 अगस्त को मड़ीखेड़ा बांध के 10 गेट खोले गए। इन गेटों से लगभग 2000 क्यूमेक्स जल नदी में छोड़ा जा रहा है। मड़ीखेड़ा बांध के अधिकारियों ने बताया कि सिंध नदी पर बांध के कैचमेंट एरिया में लगातार पानी बढ़ रहा है जिस पर निगाह रखी जा रही है। बांध के गेट खोलने से पूर्व आसपास के सभी गांव में मुनादी के माध्यम से सूचना दी गई, जिससे कोई अनहोनी ना हो। बांध के पानी पर लगातार निगाह रखी जा रही है। इस समय बांध का वाटर लेवल 344.55 मीटर है।

कई निचली बस्तियों मेंं भरा पानी-

बारिश के कारण शिवपुरी शहर की कई निचली बस्तियों में जलभराव के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई। शहर में बनाई गई अवैध कॉलोनियों में पानी निकासी न होने से यहां पर रहने वाले लोग परेशान रहे। कई कॉलोनियों तो मिनी तालाब में तब्दील हो गईं। लोगों में इससे आक्रोश देखा गया। इस जलभराव से लोगों के घरों में पानी भर गया। लोगों का कहना था कि जिला प्रशासन की अनदेखी के कारण कई अवैध कॉलोनियों का निर्माण हो गया है यहां पर बारिश का पानी निकासी के लिए कोई सुविधा नहीं।

567.48 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई-

जिले में 01 जून 2022 से अभी तक 567.48 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में गत वर्ष आज दिनांक तक 1045.76 मि.मी.औसत वर्षा हुई थी। भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी. है। गत वर्ष जिले में कुल 1452.9 मि.मी. वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। उन्होंने बताया कि अभी तक शिवपुरी में 886.40 मि.मी., बैराड़ में 551.50 मि.मी., पोहरी में 671 मि.मी., नरवर में 571 मि.मी., करैरा में 402 मि.मी., पिछोर में 470.70 मि.मी., कोलारस 627.70 मि.मी., बदरवास में 559 मि.मी. तथा खनियाधाना में 368 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से जागा प्रशासन, सांची में शुरू हुआ सघन फॉगिंग अभियान     |     शिवपुरी में 113 करोड़ का सीवर प्रोजेक्ट फेल, सिंधिया ने जताई नाराजगी     |     सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |     ओवरटेक के दौरान भिड़ीं बुलेट और स्प्लेंडर, एक चालक 5 फीट गहरी खाई में जा गिरा     |     मध्यप्रदेश में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं – उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811