Let’s travel together.

विधायक को अपने बीच पाकर खुश हुए स्कूली बच्चे

0 314

बगैर सूचना के सिमारिया खुर्द गांव के शासकीय स्कूल में पहुचें विधायक रामपाल सिंह राजपूत

रिपोर्ट देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

स्कूली बच्चो की खुशी का कोई ठिकाना नही रहा जब उन्होने अपने बीच क्षैत्रीय विधायक को पाया। अवसर था तहसील के सिमारिया खुर्द गांव के शासकीय माध्यमिक शाला में चल रहे आजादी की साल गिरह के कार्यक्रम का यहां पर सिलवानी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक रामपाल सिंह राजपूत बगैर किसी सूचना के पहुंचे। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सिमारिया खुर्द गांव पहुचें। यहां पर शासकीय माध्यमिक शाला जहां कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था। कार्यक्रम में शामिल होने का मौह विधायक नही छोड़ और वह बगैर किसी सूचना के स्कूल पहुंच गए। विधायक को अपने बीच पाकर बच्चे अत्याधिक खुश हुए । तथा विधायक का स्वागत किया। यहां पर विधायक श्री सिंह ने भारत माता मॉ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्जोलित किया । यहां पर शाला प्रभारी तेग बहादुर राजपूत, शाला परिवार तथा मौजूद पालको ने फूल मालाओं से विधायक का स्वागत किया।

यहां पर सांस्कतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले स्कूली बच्चो को पुरुष्कृत करते हुए विघायक श्री राजपूत ने अपने संबोधन में बेटा बेटी की अच्छी से अच्छी शिक्षा प्रदान करने सभी बच्चों को शिक्षित करने एवं शासन की जनहितैषी योजनाओं से अवगत कराते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया । उन्होने सास्कृतिक कार्यक्रम एबच्चों को शिक्षा के लिए अग्रेषित करने के लिए शाला प्रभारी तेगबहादुर राजपूत की प्रशंसा करते हुए उत्साहवर्धन किया आगे शाला मे ऐसे ही सास्कृतिक कार्यक्रम करने के लिए प्रोत्साहित किया । कार्यक्रम के समापन पर शाला प्रभारी तेगबहादुर राजपूत ने विधायक का आभार माना ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ग्राम तमोट की ‘सागर राइस मिल’ में 7 गोवंश की दर्दनाक मौत, साक्ष्य छुपाने के आरोप; प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग     |     आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय निपनिया रीवा द्वारा आयोजित किया गया दीक्षांत समारोह उत्सव     |     भीषण गर्मी का असर: 40°C के पार पारा, मटकों की बढ़ी मांग, आज भी मटका बनाकर गांव-गांव बेच रहे हैं कुम्हार     |     पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष  बढ़ा बोर्ड परीक्षा का परिणाम     |     एस ए टी आई कर्मचारियों ने लगाई मुख्यमंत्री से गुहार लगाई     |     किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा नरवाई प्रबंधन के विषय में किसानों को दी गई सलाह     |     जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत ग्वाल बाबा जल झिरनिया जलाशय में साफ सफाई      |     5 वें दिन हुई समाधि..मुनि श्री निर्दोष सागर महाराज की डोला में पहुंचे हजारों श्रद्धालु     |     संघर्ष और सफलता की मिसाल: विपरीत परिस्थितियों में छात्रों ने रचा इतिहास     |     भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर भव्य आयोजन 19 अप्रैल को     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811