Let’s travel together.

हर्षोल्लास से बारिश के बीच मना स्वतंत्रता दिवस,नहीं हो सके सार्वजनिक कार्यक्रम

0 136

साँची रायसेन से देवेंद्र तिवारी

सांची में लगातार हो रही बारिश के बीच नगर के विभिन्न स्थानों पर हुआ ध्वजारोहण सरकारी व निजी संस्थानों के मुखियाओं ने अपने अपने संस्थानों में ध्वजारोहण कर मिठाई बांटी ।
जानकारी के अनुसार नगर में लगातार हो रही बारिश से नगर में हर्षोल्लास से ध्वजारोहण किया गया इनमें प्रमुख रूप से तहसील कार्यालय में नायब तहसीलदार श्रीमती नियति साहू ने ध्वजारोहण किया जनपद पंचायत में नवनिर्वाचित जप अध्यक्ष श्रीमती अर्चना सुनील पोर्ते ने ध्वजारोहण किया तथा मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया गया इस अवसर पर सीईओ प्रदीप कुमार छलोत्रे एसपीओ प्रवीण त्रिपाठी सहित सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे नगर परिषद में नवनिर्वाचित अध्यक्ष पप्पू रेवाराम ने ध्वजारोहण किया सीएमओ हरीश सोनी ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया इस अवसर पर नगर के नवनिर्वाचित पार्षद अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे । थाना प्रभारी डीडी आजाद ने ध्वजारोहण कर सलामी दी स्तूप परिसर में स्तूप प्रभारी संदीप मेहतो ने ध्वजारोहण किया उत्कृष्ट विद्यालय में करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद भी भरे पानी में ईंटो पर खड़े होकर नप अध्यक्ष श्री रेवाराम ने ध्वजारोहण किया इस अवसर पर स्कूली बच्चों सहित अन्य लोग पुरुस्कृत किये गये तथा निजी विद्यालयों में संचालकों ने ध्वजारोहण किया । बैंकों में सहकारी बैंक में प्रबंधक इमरान जाफरी ने ध्वजारोहण किया समीति में प्रबंधक नरेश राजपूत ने ध्वज फहराया इसके अलावा सभी बैंकों में प्रबन्धको ने ध्वजारोहण किया कृषि विभाग में कृषि अधिकारी तथा गेटवे रिट्रीट में प्रबंधक ने ध्वजारोहण किया तथा बसस्टेंड परिसर में स्थित संघमित्रा पत्रकार संघ कार्यालय पर कार्यकारी अध्यक्ष जीवन सिंह राजपूत ने ध्वजारोहण किया इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों सदस्यों के अलावा नगर के गणमान्य लोग बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे । तथा मिष्ठान वितरण किया गया । हालांकि नगर पहले से ही पूरी तरह तिरंगा मय हो चुका था हर घर घर तिरंगा फहराया गया था प्रशासन द्वारा घर घर तिरंगा फहराने विभिन्न रूपों से संदेश दिए गए थे जिससे हर घर तिरंगा लहरा उठा ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811