Let’s travel together.

पत्नी की वेबफाई से दुखी पति ने बच्चों के साथ की आत्महत्या,एक ही घर से निकले तीन शव

0 175

सुरेन्द्र जैन धरसींवा

पत्नी की बेबफाई से तंग एक पति द्वारा अपने दो बच्चों के साथ आत्म हत्या करने का मामला सामने आया है।घटना धरसीवा थाना के ग्राम देवरी की है जहां रविवार को एक साथ एक ही घर से दो मासूम ओर उनके पिता के दो दिन पुराने शव निकाले गए।मृतक रामेश्वर साहू पिता दुखुराम साहू उम्र तीस वर्ष ने अपने 8 वर्षीय पुत्र अमित व 6 वर्षीय पुत्री रागिनी के साथ जहर सेवन कर आत्महत्या कर ली ।पुलिस ने तीनों के शव पोस्ट मार्डम को भेज दिए है ।

मृतक के पिता दुखुराम साहू ने बताया कि सालभर पहले बहू मृतक की पत्नी अपने जेठ के साथ भाग गई मृतक के तीन बच्चों में से एक को वह अपने साथ ले गई ।खोजबीन करने पर पता चला कि मृतक की पत्नी भिलाई में जेठ के साथ रह रही है लेकिन वहां पहुचने पर वह नहीं मिले।मृतक के पिता ने बताया कि पत्नी के भागने के बाद से उनका पुत्र बहुत दुखी रहता था सिलतरा की फैक्ट्री में काम पर जाता था दोनो बच्चे और मृतक उन्ही के साथ भोजन करते थे दो दिन से वह घर के कमरे से बाहर नहीं निकले तब आज खिड़की से देखने पर दुर्गंध आ रही थी।

टीआई ने बताया कि सूचना मिलने पर तीनो मृतकों के शव पोस्ट मार्डम को भेज कर मामले की जांच की जा रही है।इस लोमहर्षक घटना को देख देवरी में मातम छा गया ग्रामीणो की आंखें इस घटना को देख नम हो गई बेबफा बीबी के कारण एक हंसता खेलता परिवार खत्म हो गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811