मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
दीवानगंज रेलवे स्टेशन पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कछुआ की चाल से चल रहा है। निर्माण करते हुए 6 साल से ज्यादा हो गए ,लेकिन अभी तक बनकर तैयार नहीं हुआ। रेलवे ओवर ब्रिज तैयार नहीं होने के कारण आम नागरिकों को रोज जान जोखिम में डालकर रेलवे पटरी पार कर उस पार जाना पड़ रहा है। कुछ साल पहले ग्राम अंबाड़ी छपराई के पास रेलवे क्रॉसिंग फाटक को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। रेलवे पटरियां पार करके बीमार और गर्भवती महिलाओं को तो ले जाना आम बात है। इसके बावजूद भी दीवानगंज रेलवे स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज का काम 6 साल बाद भी अधूरा है।
बता दें कि केमखेड़ी, घोड़ाचौक, पिपरई, कालीटोर, सत्ती, मुनारा सहित एक दर्जन से ज्यादा गांवों के ग्रामीण इसी रास्ते से होकर अपने जरूरी काम के लिए भोपाल, विदिशा, सांची, सलामतपुर, दीवानगंज आदि जगह जाते हैं। कुछ बच्चे स्कूल जाने के लिए रोज रेलवे ट्रक को पार करते हैं। जिससे उनकी जान को हमेशा खतरा बना रहता है। भोपाल से बीना तक चलने वाली ट्रेनें इसी मार्ग से होकर गुजरती है। इस लाइन पर हर 10 मिनट आने जाने वाली लाइनों ट्रेन निकलती है ग्रामीणों को रेलवे पटरी पार करना जान जोखिम में डालना जैसा है।

अंबाड़ी छपराई रेलवे फाटक बंद होने से इन ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पढ़ रहा था। रेलवे ट्रैक पार करने में जान का खतरा हमेशा बना रहता है। वहीं रेलवे विभाग ने अंडर पुलिया निर्माण कर दी हैं। मगर उसमें भी कमर कमर पानी भरा रहता है। जिससे वाहन निकलना तो दूर की बात है पैदल निकलना भी मुश्किल था। ऐसे में कई ग्रामीण दीवानगंज रेलवे स्टेशन पर रेलवे फुट ओवर ब्रिज निर्माण की मांग कर रहे थे।
दीवानगंज रेलवे स्टेशन पर 6 साल से पहले रेलवे पुट ओवर ब्रिज निर्माण का कार्य चल रहा है। जो अभी तक पूर्ण नहीं हो सका है। सेमरा निवासी मुकेश लोधी, हेमंत लोधी, लक्ष्मण सिंह लोधी, सचिन लोधी, सलमान खान, महेश सिंह लोधी, राहुप खां आदि लोगों का कहना है कि जो ठेकेदार रेलवे फुट ओवरब्रिज बना रहा है वह बहुत धीमी गति से कार्य कर रहा है। जिससे आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इनका कहना हे
जल्द से जल्द रेलवे फुट ओवर ब्रिज का निर्माण होना चाहिए था। मगर ऐसा नहीं हुआ। जिससे एक दर्जन से ज्यादा गांव के ग्रामीण रेल कि पटरी पार कर आपने काम के लिए भोपाल विदिशा जाते हैं।
भानु लोधी सरपंच सेमरा रेलवे स्टेशन दीवानगंज
रोजाना कई ग्रामीण रेल की पटरिया पारकर अपने जरूरी काम के लिए जाते हैं कई पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं भी रेल की पटरिया पारकर सेमरा हाई स्कूल और दीवानगंज हायर सेकेंडरी स्कूल जाते हैं किसी दिन भी बड़ा हादसा हो सकता है।
महेंद्र सिंह लोधी स्थानीय निवासी सेमरा रेलवे स्टेशन दीवानगंज