Let’s travel together.

मुख्यमंत्री ने जबलपुर के न्यू लाइफ अस्पताल में हुई अग्नि दुर्घटना में नागरिकों के असमय निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया

0 100

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने जबलपुर के न्यू लाइफ अस्पताल में हुई अग्नि दुर्घटना में नागरिकों के असमय निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मेरा जिला प्रशासन से निरंतर संपर्क बना हुआ है। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस को संपूर्ण मामले पर नजर बनाये रखने के निर्देश दिए गए हैं। राहत एवं बचाव के लिए हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि दु:ख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवार स्वयं को अकेला न समझें, राज्य सरकार उनके साथ है। राज्य सरकार द्वारा मृतकों के परिजन को 5-5 लाख रूपये और गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रूरूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी। घायलों के संपूर्ण इलाज का व्यय भी राज्य सरकार वहन करेगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजन को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कमलेश राजपाल बने भाजपा किसान मोर्चे के जिला अध्यक्ष      |     बेटे ने की बाप की हत्या,पुलिस ने हत्यारे बेटे को किया गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर विशेष ग्राम सभाएं आयोजित     |     कोड़ी में गलत डायवर्जेंन से वाहन चालक परेशान, सांची रोड पर रास्ता भटक रहे लोग     |     एस ए टी आई पॉलिटेक्निक कर्मचारीयों की हड़ताल,  भीषण गर्मी से कर्मचारियों की तबीयत बिगड़ी      |     विश्व मलेरिया दिवस 25 अप्रैल को आयोजित होंगी जागरूकता गतिविधियां     |     बम्होरी में जिला स्तरीय युवा संगम मेला सम्पन्न विभिन्न कम्पनियों द्वारा 65 युवाओं का किया गया  चयन     |     नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जलाया विपक्षी पार्टियों का पुतला      |     राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर विशेष ग्राम सभाएं आयोजित, गढ़ी में एसडीएम हुए शामिल     |     खेत की मेड़ से विधानसभा की मेज तक, किसान की आवाज कभी दबने नहीं दूँगा– अनुज शर्मा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811