Let’s travel together.

उज्जैन रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर तक रोप वे बनेगा केंद्रीय मंत्री गडकरी द्वारा दी गई स्वीकृति

0 124

हेमेंन्द्रनाथ तिवारी

उज्जैन।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भगवान श्री महाकालेश्वर की तीसरी सवारी में भाग लेने सपरिवार आए यहां उन्होंने संपूर्ण सवारी मार्ग में पैदल चलकर भगवान महाकाल की आराधना की।

महाकालेश्वर मंदिर पहुंचने के बाद  वे  सपरिवार ई-रिक्शा से महाकाल मंदिर से हरसिद्धि मंदिर पहुंचे। वहां पूजन अर्चन किया एवं दीप मालिकों पर दीप प्रज्वलित किए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल रवाना होने के पहले सर्किट हाउस पर मौजूद इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए कहा कि उन्हें आज महाकालेश्वर की सवारी में बहुत ही आनंद से भाग लेने का अवसर मिला।मुख्यमंत्री ने बताया कि उज्जैन वासियों के लिए  एक और सौगात का दिन है। केंद्रीय  भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इंदौर में चर्चा के दौरान उन्हें  बताया कि उज्जैन रेलवे स्टेशन से श्रद्धालुओं को सीधे महाकाल मंदिर तक पहुंचने के लिए रोप वे का निर्माण किया जाएगा। इसकी स्वीकृति श्री गडकरी ने मुख्यमंत्री के अनुरोध पर  दे दी है।

इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव  सांसद अनिल फिरोजिया , महापौर मुकेश टटवाल ,  विवेक जोशी व इकबाल सिंह गांधी मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्यप्रदेश शिक्षक संघ का त्रिदिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग उज्जैन में आज से     |     2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता का मुद्दा केंद्रीय शिक्षा मंत्री के समक्ष उठाया     |     पुलिस थाने में रोमांस का सीसीटीवी वीडियो वायरल,पुलिस महकमे में हड़कंप मचा,     |     बिना अनुमति नलकूप खनन पर प्रशासन सख्त वाहन सहित मशीनें जप्त     |     पुराना माध्यमिक साला भवन जर्जर अवस्था में हादसों को दे रहा है न्योता     |     अघोषित बिजली कटौती से जनजीवन बेहाल     |     मादा गाँव में बाघ का हमला, पाड़िया का शिकार, ग्रामीणों में दहशत; तीन दर्जन से अधिक पशुओं पर हमले का दावा     |     98.72 करोड़ की हलाली समूह जलप्रदाय योजना अंतिम चरण में, जल्द 61 गांवों के घरों में पहुंचेगा डैम का शुद्ध पानी     |     विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम मंदिर: ‘चढ़ावा चोरी कांड’ से उपजे चार नरेटिव ! -अजय बोकिल      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811