Let’s travel together.

खेल मंत्री के पायलट वाहन ने वृद्ध को कुचला,झांसी से शिवपुरी आ रहीं थीं खेल मंत्री यशोधरा राजे

0 861

– वाहन में सवार 5 पुलिस कर्मी भी घायल हुए

रंजीत गुप्ता शिवपु़री

शिवपुरी के झांसी फोरलेन हाईवे पर करैरा थाना अंतर्गत काली पहाड़ी गांव के पास कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के काफिले में शामिल पायलट वाहन ने एक वृद्ध को टक्कर मार दी जिससे वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। इस सड़क हादसे में पायलट वाहन में सवार पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया झांसी से शिवपुरी आ रही थी। इसी दौरान यह सड़क हादसा करैरा के काली पहाड़ी गांव के पास फोरलेन हाईवे पर हुआ। खबर लिखे जाने तक मौके पर पुलिस सहित एसडीएम तहसीलदार ने मोर्चा संभालते हुए कैबिनेट मंत्री को मौके से रवाना कर दिया है।

झांसी से शिवपुरी आ रहीं थीं यशोधरा-

उस वक्त हादसे का शिकार हो गया, जिस दौरान कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे झांसी से शिवपुरी की ओर आ रहीं थी। दुर्घटना में एक अधेड़ की पायलट वाहन से टकराने से मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद पायलट वाहन एक पेड़ से जा टकराया। पायलट वाहन में सवार 5 पुलिस कर्मी भी घायल हुए हैं। घायल पुलिस कर्मियों में राजवीर गुर्जर देहात थाना, मथरी लाल, दाता राम, अमित आदिवासी, विशाखा शर्मा शामिल है, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

वाहन में सवार पुलिसकर्मी घायल-

बताया जाता है कि काली पहाड़ी के रहने वाले हरगोविंद परिहार उम्र 50 वर्ष की कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के पायलट वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। जबकि पायलट वाहन में सवार 3 पुलिसकर्मी राजवीर गुर्जर, विशाखा शर्मा एक अन्य घायल हुए हैं। हादसे के बाद फोरलेन हाइवे पर जाम की स्थिति बन गई। जहां कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया मौके पर आधा घंटे तक रुकी रही। उन्होंने घायलों को तत्काल उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र रैफर करवाया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेंट थॉमस हॉयर सेकंडरी स्कूल  में सेवा संकल्प अभियान में हुए विभिन्न कार्यक्रम     |     महिला आरक्षक से छेड़छाड़ और मारपीट के आरोप में बेगमगंज में पदस्थ आरक्षक पर FIR     |     त्यौहार के मद्देनजर फ्लैगमार्च ,एसडीएम,एसडीओपी ने किया श्रीगणेश झांकियों का अवलोकन      |     जिला अस्पताल में 16 वर्षीय नाबालिग ने सात माह के मृत शिशु को दिया जन्म     |     मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से जागा प्रशासन, सांची में शुरू हुआ सघन फॉगिंग अभियान     |     शिवपुरी में 113 करोड़ का सीवर प्रोजेक्ट फेल, सिंधिया ने जताई नाराजगी     |     सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811