Let’s travel together.

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, मांग में सिंदूर भर कर किया दुष्कर्म, नाबालिग गिरफ्तार

109

 इंदौर ।  परदेशीपुरा थाना पुलिस ने 17 साल के नाबालिग को गिरफ्तार किया है। उस पर दसवीं की छात्रा से दुष्कर्म करने का आरोप है। दोनों की इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। आरोपित किशोर ने छात्रा की मांग भर कर मंगलसूत्र भी पहना दिया था। टीआइ पंकज द्विवेदी के मुताबिक आरोपित लालगली परदेशीपुरा में रहता है। पिछले वर्ष फरवरी में उसने छात्रा को इंस्टाग्राम पर दोस्ती का प्रस्ताव भेजा था। स्वीकृत होने के बाद दोनों में बातचीत होने लगी थी। आरोपित ने मां से मिलवाने के बहाने घर पर बुलाया और जबर्दस्ती संबंध बना लिए। उसने मांग भी भर दी और काला धागा पहना कर कहा कि मंगलसूत्र है। उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। इसके बाद दोनों में मनमुटाव हुआ तो बेल्ट से पिटाई भी कर दी। छात्रा द्वारा पुलिस को शिकायत करने का बोला तो धमकाया। छात्रा ने थाने जाकर टीआइ को रिकार्डिंग सुना दी। पुलिस ने आरोपित पर दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट और मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत नेत्र जाँच शिविर आयोजित     |     भोपाल में वेब सीरीज “चिंटू संग चमेली” की स्क्रिप्ट का भव्य विमोचन संपन्न     |      रीवा हादसे के बाद जैन समाज में आक्रोश, संत सुरक्षा नीति और उच्चस्तरीय जांच की उठी मांग     |     डेढ़ साल बाद भी 334 लाख रुपए से बन रहा जमुनिया-निनोद मार्ग अधूरा, गिट्टियों पर फिसलकर चोटिल हो रहे ग्रामीण     |     5 रुपये में बिजली कनेक्शन, 100 यूनिट तक सिर्फ 100 रुपये बिल     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर पुलिस की सख्ती, चला वाहन चेकिंग अभियान     |     गंगा दशहरे पर निकली जल जागरूकता कलश यात्रा, गांव के जल स्रोतों की हुई पूजा-अर्चना     |     सड़क पर उतरे रहवासी अयोध्या बायपास 10 लेन हाईवे का विरोध     |     जन्मजात क्लबफुट से पीड़ित मासूम को मिला नया जीवन     |     स्कूल की तैयारी के लिए मेला आयोजित      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811