Let’s travel together.

बुरहानपुर में चाइल्ड लाइन ने महिला बाल विकास विभाग के सहयोग से रुकवाया बाल विवाह

80

बुरहानपुर। बुरहानपुर के डीएसएस द्वारा संचालित चाइल्ड लाइन तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से पुलिस थाना खकनार क्षेत्र अंतर्गत सूचनाकर्ता द्वारा बाल विवाह होने के सूचना दी गई, चाइल्ड लाइन जिला समन्वयक पवन पाटील द्वारा बताया गया की सूचना देने वाले व्यक्ति ने कलेक्टर महोदया से बाल विवाह रोकने हेतु निवेदन किया था।

जिस पर मामले को संज्ञान लेते हुए तत्काल जिला कार्यक्रम अधिकारी सुमन कुमार पिल्लई द्वारा चाइल्ड लाइन एवं स्थानीय परियोजना अधिकारी को पत्र के माध्यम से मामले में जांच कर पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया। जिसके परिपालन में चाइल्डलाइन टीम को विभाग की आंगनवाड़ी पर्यवेक्षक मंदा मोरे के साथ बालिका के घर भेजा गया।

टीम द्वारा घर पर उपस्थित बालिका एवं उसके परिजनों से केस के संबंध में चर्चा की एवं बालिका के जन्म संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया जिस पर बालिका के परिजनों द्वारा केवल बालिका का आधार कार्ड टीम के समक्ष प्रस्तुत किया जिसमें बालिका की 19 वर्ष की पाई गई।

परंतु बालिका को देखते हुए वह बालिक़ नजर नहीं आई, टीम मेंबर द्वारा बालिका के परिजनों से उसके स्कूल से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा जिस पर परिजनों द्वारा बालिका का स्कूल स्थानांतरण प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया जिसके अनुसार बालिका की आयु वर्तमान में 17 वर्ष की है।

टीम द्वारा बालिका एवं उसके परिजनों को बाल विवाह कराने के दुष्परिणाम समझाएं गए एवं बाल विवाह नहीं करने की हिदायत दी एवं तत्काल बाल कल्याण समिति जिला बुरहानपुर के समक्ष प्रस्तुत होने हेतु कहां गया जिस पर उनके द्वारा सहमति देते हुए सोमवार को समिति के समक्ष प्रस्तुत होने को कहा गया।

इस संबंध में टीम द्वारा मौके पर पंचनामा बनाया गया और बालिका की माता के कथन दर्ज किए। टीम द्वारा जिला बाल कल्याण समिति के आदेशानुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी। विजिट के दौरान महिला बाल विकास विभाग से आंगनवाड़ी पर्यवेक्षक मंदा मोरे, चाइल्डलाइन टीम मेंबर फ्रैंक एंथोनी एवं मीनाक्षी अस्वार उपस्थित थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

करोड़ों रुपए के नाला निर्माण के बाबजूद स्तूप रोड जलमग्न अस्पताल में भी घुसा पानी     |     घर में फंदे से लटका मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव,  घर पर नहीं थे मृतक के परिजन     |     दूसरे सावन सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा क्षेत्र     |     मूसलधार बारिश ने मचाई तबाही, घरों में घुसा पानी, सेमरा स्कूल 3 फीट तक जलमग्न, 24 लाख की पुलिया का हिस्सा बहा     |     10 किलोमीटर नंगे पैर चले कांवड़िए, शिवालयों में किया जलाभिषेक     |     नर्मदा जल लेकर सिद्ध शिवालय धाम पहुंचे कांवड़िए, किया भगवान शिव का जलाभिषेक     |     बेगमगंज में घटिया निर्माण की खुली पोल,पलकमती का नवनिर्मित नाला ढहा      |      धमतरी के सर्वोदय स्कूल में बिखरी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की छटा, गेंड़ी पर चढ़े अतिथि     |     रायपुर में आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा देशभक्ति से सराबोर रही यात्रा     |     बारिश का कहर, उफनते नालों के बीच जान जोखिम में डाल रहे लोग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811