Let’s travel together.

शिवराजसिंह चौहान दीवानगंज में आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल हुए

0 203

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान , क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर प्रभु राम चौधरी ने  विदिशा लोकसभा की सांची विधानसभा के दीवानगंज में आयोजित होली मिलन समारोह में शिरकत की। पूर्व सीएम ने यहां सभी को रंगों के पर्व होली और भाईदूज की सभी भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीणों को शुभकामनाएं दी।  भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का गर्म जोशी से फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया।


पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जहां-जहां कार्यक्रमों में सम्मिलित होने जा रहें हैं, वहां वहां पर उन्हें बहनों का अपार स्नेह और प्यार मिल रहा है। बहनें अपने भैया को तिलक लगाकर आरती उतार रहीं हैं, उनके सिर पर हाथ रख रही हैं और चुनाव लड़ने के लिए उनके हाथ में पैसे भी रख रहीं हैं। वहीं भांजे-भांजियां तो मामा-मामा कहकर शिवराज से लिपट रहें हैं और विजय भवः का गुल्लक भेंट कर रहें हैं। शनिवार को भी दीवानगंज फैक्ट्री चौराहे पर आयोजित होली मिलन समारोह में बहनों और भांजे-भांजियों ने भैया शिवराज का भव्य स्वागत किया और उन्हें जीत का आशीर्वाद दिया। वही छोटी छोटी चार कन्याओं ने शिवराज सिंह मामा के हाथों में गुल्लक भी रख दी। उसके तुरंत बाद पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान फैक्ट्री चौराहा दीवानगंज में स्थित ज्ञानोदय तीर्थधाम मंदिर पहुंचे। ज्ञानोदय तीर्थ धाम मंदिर में चल रहे कार्यक्रम में पहुंच कर वहां पर ज्ञान प्राप्त कर रहे हैं छात्रों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। वहा पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पैसा ही सब कुछ नहीं होता है। हर आदमी को अपनी अंदर की आत्मा बात सुना चाहिए। जिससे उसे खुशी प्राप्त होती है। देश देश में आजकल लड़ाई का माहौल चल रहा है हर कोई एक दूसरे से आगे बढ़ने की होड़ अपना सुख भूल रहा है। हर कोई सोचता है कि मैं उससे आगे निकल जाऊं आगे देखें के चक्कर में हर कोई परेशान है। अगर किसी को सुख प्राप्त करना है तो दूसरों की सेवा करना प्रारंभ कर दे। मेरा लक्ष्य भी यही है कि मैं हमेशा जनता जनार्दन की सेवा करता रहूं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811