रुपेश मेहरा बरेली रायसेन
नगर के स्थानीय रामलीला मैदान के सभागार कक्ष में आगामी त्योहार विजयी दशमी पर्व दशहरा जो कि इस वर्ष 20 अक्टूबर, मंगलवार को मनाया जाएगा,को भव्यता से मनाने के लिए हिन्दू उत्सव समिति बरेली की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता घनश्याम दास उपाध्याय ने की।
बैठक में उपस्थित गणमान्य नागरिकों और समिति के सदस्यों द्वारा विभिन्न विषयों पर चर्चा की। हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष दिनेश बबेले ने बताया कि नवरात्रि में पूर्व वषों की तरह इस वर्ष भी रामलीला मैदान में शाम 7 बजे से रात्रि 11 बजे तक बडे़े पर्दे पर रामानंद सागर कृत रामायण का प्रसारण होगा। दशहरा पर नगर के बड़ा बाजार में दोपहर 2 बजे अखाड़ों का प्रदर्शन होगा, जिसमें नगर की सभी दुर्गा उत्सव झांकियां शामिल रहेंगी। दशहरा मैदान में शाम 7 बजे 35 फिट ऊंचे रावण का दहन और आतिशबाजी होगी।
तत्पश्चात धर्मसभा और दुर्गा उत्सव समितियों को अतिथियों के द्वारा पुरस्कार वितरण किया जाएगा। पश्चात कलकत्ता से आये कलाकारों द्वारा देवी जागरण का कार्यक्रम शुरू होगा। बैठक में विशेष तौर पर लगभग लगभग सभी लोगों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी दुर्गा उत्सव समितियां एक ही दिन दशहरा पर प्रतिमाओं का विसर्जन करेंगे,इसके हिंदू उत्सब समिति बरेली और नगर के गणमान्य नागरिक हर दुर्गा उत्सव समिति के पास आग्रह करने पहुंचेंगे,इससे पहले हिंदू उत्सब समिति बरेली नगर की सभी दुर्गा उत्सव समितियों बैठक प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित करेंगी। इसके अलावा भी दशहरा पर्व को भव्यता से कैसे मनाया जाएं,इसके लिए विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
बैठक में हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष दिनेश बबेले, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंशुल वर्मा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अंकुर चौहान,सचिव सचिन शांडिल्य, कोषाध्यक्ष राधेश्याम पालीवाल, सहसचिव राजू ठाकुर, मोतीलाल राठी, सुशील कुमार जैन, हरिसिंह खोजर, सुदामा प्रसाद सोनी, गोपाल स्वरुप ठाकुर, पत्रकार संजय शर्मा, एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष रणधीर सिंह चौधरी, राजेश साहू, जगदीश सेन, चंद्रकुमार रैकवार, केशव यादव,शारदा प्रसाद सराठे,लालजी कुशवाहा,हिमकर उपाध्याय, हरिचरण बारीवा, प्रेमनारायण मेहरा, राजेश श्रीवास्तव, श्याम कोरी,भूपेन्द्र चौधरी, केशव सोनी, मनोज साहू, गजेन्द्र धाकड़, दुर्गा पसाद धाकड़, पार्षद पूरन सिंह धाकड़, गोविंद धाकड़, रमेश सराठे,हाकम धाकड़, मनीष मदरवंशी, संतोष राय एडवोकेट, अनिल धाकड़, सत्यनारायण रघुवंशी, मनीष सोनी सहित नगर के गणमान्य नागरिक और पत्रकार गण मौजूद रहें।