Let’s travel together.

रानी दुर्गावती जी का जन्मोत्सव समारोह मनाया गया

0 19

सिलवानी रायसेन ।ग्राम मुंआर में टेकरी स्थित मां दुर्गा मंदिर परिसर में गोंडवाना साम्राज्य की महान वीरांगना रानी दुर्गावती जी का जन्मोत्सव समारोह श्रद्धा, उत्साह और गौरव के साथ मनाया गया।इस गौरवपूर्ण आयोजन में भाजपा मंडल अध्यक्ष पप्पू ठाकुर ने विशेष अतिथि के रूप में सहभागिता कर वीरांगना रानी दुर्गावती जी को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भव्य चल समारोह, ध्वज पूजन, पंचकलश पूजन एवं सुमिरन के साथ हुआ। इस अवसर पर पप्पू ठाकुर ने अपने उद्बोधन में वीरांगना रानी दुर्गावती जी के अदम्य साहस, शौर्य, त्याग और स्वाभिमान को नमन करते हुए उनके गौरवशाली इतिहास को नई पीढ़ी तक पहुंचाने और उनके आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का संदेश दिया।

 

अपने संबोधन में उन्होंने पेसा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन, वन अधिकार अधिनियम (FRA), गोंडी भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने, पृथक गोंडवाना राज्य, आदिवासी धर्म कोड सहित शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और संवैधानिक अधिकारों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर समाजजनों के बीच अपनी बात रखी। उन्होंने समाज को एकजुटता, स्वाभिमान, शिक्षा और विकास की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।

यह अवसर केवल जन्मोत्सव समारोह में सहभागिता का नहीं, बल्कि गोंडवाना की गौरवशाली विरासत को नमन करने, स्थानीय समाज के साथ मिलकर अपनी संस्कृति एवं संस्कारों को आगे बढ़ाने और नई पीढ़ी को अपने इतिहास से जोड़ने का संकल्प लेने का अवसर रहा।

कार्यक्रम में समाज की ओजस्वी मातृशक्ति ने वीरांगना रानी दुर्गावती जी के जीवन चरित्र पर प्रेरणादायी विचार रखे। वहीं नन्ही-नन्ही बालिकाओं ने नृत्य एवं गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमुदाय का मन मोह लिया।

 

कार्यक्रम में राजा धर्मवीर सिंह, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष राकेश उइके, जयस जिला अध्यक्ष विजय पटेल, युवा शक्ति संगठन जिला अध्यक्ष राजेश उइके, सरपंच कैलाश उइके, सरपंच रामकुमार मेहरा, रामलाल उइके, बांके बिहारी, सूर्यजीत सिंह, सूरज उइके सरपंच प्रतिनिधि, गजराज सिंह सहित सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, स्थानीय नागरिक, कार्यकर्ता एवं युवा साथी उपस्थित रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन-भोपाल मार्ग: खरबई में कार डिवाइडर से टकराई, टोल कंपनी की लापरवाही से हादसे जारी     |     रानी दुर्गावती जी का जन्मोत्सव समारोह मनाया गया     |     5 साल में बनी सड़क, अब गायत्री मंदिर के सामने जलभराव ने बढ़ाई परेशानी     |     नवदुर्गा और दीपावली से पहले सफेद कमल से सजे तालाब, हाईवे-18 पर राहगीर देख रहे अद्भुत नजारा     |     बालमपुर घाटी में बार-बार रिवर्स हो रहे ट्रक, हादसे का बढ़ा खतरा     |     गुरुदेव के बताए मार्ग पर चल रहा हूं : आचार्य श्री     |     फर्जी रजिस्ट्री के आरोपों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल,नगर परिषद में धरने पर बैठे कांग्रेसी     |     जैन पत्रकार महासंघ ने किए महातीर्थ चंद्रगिरि डोंगरगढ़ में आचार्य श्री की समाधि स्थल के दर्शन     |     शिवपुरी में कचरा और गंदगी के बीच मनाया गया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस     |     पडोनिया में पानी की टंकी में कीटनाशक मिलाने की आशंका, समय रहते रोकी गई जल सप्लाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811