Let’s travel together.

फर्जी रजिस्ट्री के आरोपों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल,नगर परिषद में धरने पर बैठे कांग्रेसी

0 8

कार्रवाई की मांग,अध्यक्ष पति और कांग्रेसियों में तीखी नोकझोंक

विजी लवानिया गौहरगंज, रायसेन

नगर परिषद औबेदुल्लागंज में शासकीय जमीन की कथितफर्जी तरीके से रजिस्ट्री कराए जाने के मामले को लेकर नगर की राजनीति गरमा गई है। सोमवार को दोपहर 12:00 बजे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष इमरत दरबार, दीपेश मीणा, पवित्रा कोर, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता जितेंद्र मिश्रा, पार्षद राजेश खटीक, विनोद इरपाचे, हरजीत सिंह मंगू सहित 40- 50 लोग नपा कार्यालय  के अंदर अध्यक्ष कक्ष के सामने धरने पर बैठ गए मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेस नेताओं और पार्षदों ने नगर परिषद कार्यालय के सामने धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। Lकांग्रेस ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर कथित फर्जी रजिस्ट्री को निरस्त करने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

धरने के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नगर परिषद अध्यक्ष के पति एवं विधायक प्रतिनिधि सोनू चौकसे के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए।स्थिति कुछ समय के लिए तनावपूर्ण नजर आई।

 

महिला अध्यक्ष की जगह पति के दखल का आरोप

कांग्रेस नेताओं ने नगर परिषद अध्यक्ष के पति सोनू चौकसे पर नगर परिषद के कामकाज में कथित तौर पर दखल देने और भ्रष्टाचार से जुड़े गंभीर आरोप लगाए। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा महिला सशक्तिकरण की बात करती है, लेकिन नगर परिषद में निर्वाचित महिला अध्यक्ष की जगह उनके पति के हस्तक्षेप से परिषद का कामकाज प्रभावित हो रहा है। कांग्रेस ने इस पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है।

कांग्रेस के आरोपों पर सोनू चौकसे का पलटवार

वहीं, नगर परिषद अध्यक्ष के पति एवं विधायक प्रतिनिधि सोनू चौकसे ने कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए पलटवार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि शासकीय जमीन को बेचने के मामले में कांग्रेस पार्षद के परिवार की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस पर राजनीतिक मुद्दा बनाकर मामले को तूल देने का आरोप लगाया।

जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई

शासकीय जमीन की रजिस्ट्री से जुड़े आरोपों के बीच अब पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग तेज हो गई है। कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोप और सोनू चौकसे द्वारा लगाए गए प्रत्यारोप ।दोनों की जांच दस्तावेजों और राजस्व रिकॉर्ड के आधार पर होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

फिलहाल नगर परिषद में हुए इस राजनीतिक टकराव के बाद ओबेदुल्लागंज की सियासत गरमा गई है। कांग्रेस ने कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन-भोपाल मार्ग: खरबई में कार डिवाइडर से टकराई, टोल कंपनी की लापरवाही से हादसे जारी     |     रानी दुर्गावती जी का जन्मोत्सव समारोह मनाया गया     |     5 साल में बनी सड़क, अब गायत्री मंदिर के सामने जलभराव ने बढ़ाई परेशानी     |     नवदुर्गा और दीपावली से पहले सफेद कमल से सजे तालाब, हाईवे-18 पर राहगीर देख रहे अद्भुत नजारा     |     बालमपुर घाटी में बार-बार रिवर्स हो रहे ट्रक, हादसे का बढ़ा खतरा     |     गुरुदेव के बताए मार्ग पर चल रहा हूं : आचार्य श्री     |     फर्जी रजिस्ट्री के आरोपों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल,नगर परिषद में धरने पर बैठे कांग्रेसी     |     जैन पत्रकार महासंघ ने किए महातीर्थ चंद्रगिरि डोंगरगढ़ में आचार्य श्री की समाधि स्थल के दर्शन     |     शिवपुरी में कचरा और गंदगी के बीच मनाया गया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस     |     पडोनिया में पानी की टंकी में कीटनाशक मिलाने की आशंका, समय रहते रोकी गई जल सप्लाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811