Let’s travel together.

भाजपा सरकार का पुतला जलाने से रोकने के दौरान एक बड़ा हादसा,एक सब इंस्पेक्टर आग में झुलसा

0 170

घायल SI दीपक गौतम को अस्पताल में भर्ती किया गया

ग्वालियर। कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार का पुतला जलाने से रोकने के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। हादसे में एक सब इंस्पेक्टर बुरी तरह झुलस गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सब इंस्पेक्टर के झुलस जाने के बाद पुलिस भड़क गई और लोगों को तितर बितर करने के लिए उसने लाठियां चलाई।
ग्वालियर में हजीरा सब्जी मंडी को शिफ्ट किये जाने के बाद राजनीतिक माहौल गर्म हैं। जिला प्रशासन की टीम  खाली पड़ी हजीरा सब्जी मंडी में तुड़ाई के लिए गई तो सुनील शर्मा पहुँच गए और विरोध करने लगे उनके साथ कई कांग्रेस कार्यकर्ता भी थे जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।


कांग्रेस नेता सुनील शर्मा की गिरफ़्तारी से कांग्रेस भड़क गई और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 4 के पदाधिकारी अध्यक्ष अतुल जैन के नेतृत्व में फूलबाग चौराहे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा सरकार का पुतला जलाने पहुँच गए। फूलबाग चौराहे पर जब कांग्रेस नेता पुतला जला रहे थे तभी वहां मौजूद एसआई दीपक गौतम ने पुतला जलाने से रोकने का प्रयास किया लेकिन कांग्रेस नेताओं ने पुतले में आग लगा दी।
पुतले में आग लगते ही एसआई दीपक गौतम उसकी चपेट में आ गए।  साथी पुलिस कर्मियों ने आग को बुझाया लेकिन तब तक उनकी छाती और शरीर के अन्य हिस्से  झुलस गए थे। उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक अमित सांघी भी घायल एसआई दीपक गौतम की तबियत देखने अस्पताल पहुंचे हैं।  घटना के बाद पुलिस गुस्से में आ गई और वहां लगी भीड़ को तितर बितर करने के लिए पुलिस ने लाठियां लहराई और लोगों को भगाया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एक्टर मुश्ताक खान का निधन, कैंसर से थे पीड़ित     |     राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित     |     श्री शुक्ल बालाघाट में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और रोग नियंत्रण की व्यापक कार्यवाही     |     राज्य शासन से बने और निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों का संचालन सरकार ही करेगी, PPP मॉडल पर नहीं दिए जाएंगे     |     छात्र हितों की रक्षा और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शासन प्रतिबद्ध: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     रायसेन में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, 656 न्यायालयीन प्रकरण दर्ज     |     बाड़ी के सांदीपनि विद्यालय में जलाई गईं पाठ्यक्रम की किताबें, धुएं से मचा हड़कंप – ग्रामीणों में आक्रोश     |     दशलक्षण पर्व का समापन 25 सितंबर को,14 स्थानों से निकलेगी श्रीजी की शोभा यात्रा     |     सांची सहकारी संस्था की वार्षिक आमसभा में अहम फैसलों पर लगी मुहर     |     स्कूलों में 15 दिन का प्रारंभिक सैनिक प्रशिक्षण अनिवार्य हो : राष्ट्रीय सैनिक संस्था     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811