रायसेन।भोपाल मार्ग पर ग्राम खरबई में एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर की जाली से जा टकराई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। यह दुर्घटना वीआरसी (VRC) टोल कंपनी की बड़ी लापरवाही को उजागर करती है।

मिली जानकारी के अनुसार, निर्माणाधीन सड़क होने के बावजूद कंपनी द्वारा टोल तो पूरा वसूला जा रहा है, लेकिन खरबई में कई महीनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक नहीं कराया गया है। इसी अंधेरे के कारण यहां आए दिन हादसे हो रहे हैं। नागरिकों की जान लगातार जोखिम में है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी मौन साधे हुए हैं और प्रशासन की यह अनदेखी किसी बड़ी दुर्घटना को न्योता दे रही है।