Let’s travel together.

जनसेवा और स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. बीडी यादव सम्मानित

0 43

RSSDI कम्युनिटी सर्विस अवार्ड से सम्मानित, सांची-विदिशा में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया सम्मान

  रुपेश मेहरा बरेली रायसेन

स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान, जनस्वास्थ्य जागरूकता और सामुदायिक सेवा के लिए डॉ. बीडी यादव को RSSDI कम्युनिटी सर्विस अवार्ड से सम्मानित किया गया। 3 अक्टूबर को सांची-विदिशा में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने डॉ. यादव को यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनकी सेवा भावना, जनस्वास्थ्य के प्रति समर्पण तथा जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सेवाओं और जागरूकता पहुंचाने के प्रयासों के लिए दिया गया।

*RSSDI कम्युनिटी सर्विस अवार्ड का उद्देश्य-*

स्वास्थ्य एवं विशेष रूप से मधुमेह जैसी जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने, लोगों को स्वास्थ्य शिक्षा देने, रोगों की रोकथाम एवं समय पर जांच के लिए प्रेरित करने तथा समुदाय के बीच स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों की सहायता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले चिकित्सकों के योगदान को सम्मानित करना है।

डॉ. बीडी यादव लंबे समय से स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में सक्रिय रहे हैं। उन्होंने सिविल हॉस्पिटल बरेली में सीबीएमओ के पद पर रहते हुए मिशन इंद्रधनुष अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई और निर्धारित लक्ष्य से अधिक टीकाकरण कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके इस उत्कृष्ट कार्य के लिए तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री रुस्तम सिंह द्वारा भी उन्हें सम्मानित किया जा चुका है।

इसके अलावा डॉ. यादव ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरतगंज एवं बाड़ी में सेवाएं देते हुए मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, कैंसर सहित अन्य गंभीर बीमारियों की रोकथाम और स्वास्थ्य जागरूकता के लिए स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कराया। इन प्रयासों के चलते 18 अप्रैल को मुंबई में उन्हें कार्डियो डायबिटिक मेटाबॉलिक मेडिसिन फेलोशिप अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था।

डॉ. यादव को नगर एवं क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के साथ ही सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के लिए भी जाना जाता है। वे जरूरतमंद मरीजों की सहायता, रोगों की रोकथाम तथा स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता के लिए लगातार प्रयासरत रहते हैं। उनकी इसी सेवा भावना और सामुदायिक स्वास्थ्य के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें RSSDI Community Service Award प्रदान किया गया।

डॉ. बीडी यादव को RSSDI कम्युनिटी सर्विस अवार्ड मिलने पर बरेली नगर के जनप्रतिनिधियों, नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी , नगर पालिका उपाध्यक्ष नेपाल सिंह राजपूत, पूर्व सांची सॉघ संचालक गिरीश पालीवाल बंटी भैया, पूर्व भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष सुरेंद्र तिवारी,पार्षद ठाकुर सिंह पार्षद पूरन सिंह भरत शर्मा, पप्पू मेहरा, शैलेंद्र पटेल, श्याम पटेल, वीरेंद्र धाकड़, पार्षद अफजल अली, विधायक प्रतिनिधि राजेश साहू, राधेश्याम पालीवाल , संजय शर्मा, राकेश सोनी, हुकुम ठाकुर, लकई कुरैशी, रुपेश मेहरा,खालिद ठेकेदार ,नीरज विदुआ, तखत सिंह, एल्डरमैन हिमकर उपाध्याय, हरिचरण बरीबा , फूल सिंह धाकड़, संजय चक्रवर्ती, शारदा प्रसाद सराठे , अजीत धारीवाल,प्रेम सिंह मेहरा, बड़ी से, भाजपा के , दिलीप धारीवाल,प्रभाकर तिवारी, रंगरेज समाज के अध्यक्ष अकरम पेंटर,गणमान्य नागरिकों, सामाजिक संगठनों एवं पत्रकारों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। लोगों ने कहा कि स्वास्थ्य, जनजागरूकता और सामुदायिक सेवा के क्षेत्र में डॉ. यादव के प्रयास क्षेत्र के लिए प्रेरणादायी हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन-भोपाल मार्ग: खरबई में कार डिवाइडर से टकराई, टोल कंपनी की लापरवाही से हादसे जारी     |     रानी दुर्गावती जी का जन्मोत्सव समारोह मनाया गया     |     5 साल में बनी सड़क, अब गायत्री मंदिर के सामने जलभराव ने बढ़ाई परेशानी     |     नवदुर्गा और दीपावली से पहले सफेद कमल से सजे तालाब, हाईवे-18 पर राहगीर देख रहे अद्भुत नजारा     |     बालमपुर घाटी में बार-बार रिवर्स हो रहे ट्रक, हादसे का बढ़ा खतरा     |     गुरुदेव के बताए मार्ग पर चल रहा हूं : आचार्य श्री     |     फर्जी रजिस्ट्री के आरोपों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल,नगर परिषद में धरने पर बैठे कांग्रेसी     |     जैन पत्रकार महासंघ ने किए महातीर्थ चंद्रगिरि डोंगरगढ़ में आचार्य श्री की समाधि स्थल के दर्शन     |     शिवपुरी में कचरा और गंदगी के बीच मनाया गया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस     |     पडोनिया में पानी की टंकी में कीटनाशक मिलाने की आशंका, समय रहते रोकी गई जल सप्लाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811