Let’s travel together.

धनकुल स्टील में फिर हादसा श्रमिक की मौत

0 210

सुरेन्द्र जैन धरसीवा

उद्योग क्षेत्र सिलतरा की फेस 2 में स्थित धनकुल स्टील में बीती रात फिर हादसा हो गया कंपनी के अंदर एक श्रमिक को कंपनी के काम मे लगे हाइवा वाहन ने रौंद दिया जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही मृतक के गांव के लोग फैक्टरी पहुच गए हैं एवं मजदूरों ने कंपनी में हड़ताल कर दी है फैक्टरी के गेट सामने विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं मजदूरों ने बताया की मृतक भानु राम दिवाकर उम्र 35 वर्ष रोजाना की तरह ड्यूटी पर आया था उसकी नाइट ड्यूटी थी इसी दौरान देर रात जब वह फैक्ट्री में काम कर रहा था तभी कंपनी के हाईवा ने उसे रौंद दिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

 

.घटना से आक्रोशित मृतक मजदूर के साथी आज काम करने फेक्ट्री के अंदर नहीं गए उनकी मांग है कि उन्हें इंसाफ दिया जाए मृतक के दो छोटे-छोटे बच्चे इस घटना से अनाथ हो गए हैं उनकी परवरिश कैसे होगी  उचित मुआवजा दिया जाए परिवार को  पेंशन दी जाए।

ज्ञात रहे कि पिछले दिनों इसी घनकुल स्टील में जेसीबी का टायर हवा भरते वक्त ब्लॉस्ट होने से दो श्रमिको की मौत हुई थी उसके बाद लोहा ऊपर गिरने से एक अन्य श्रमिक की मौत हुई थी और अब यह घटना करीब डेढ़ दो माह के भीतर चार श्रमिको की दर्दनाक मौत  ओधोगिक स्वस्थ्य एवं सुरक्षा में घोर लापरवाही की तरफ इशारा कर रही है।मजदूरों के मुताबिक उन्हें 12 घण्टे की मजदूरी भी मात्र 300 रुपये दी जाती है और ईएसआईसी भी नहीं कटता।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लायंस क्लब समृद्धि एवं लायंस क्लब सर्वोदय द्वारा डॉक्टर्स डे उत्साहपूर्वक मनाया गया     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवक घायल     |     सलामतपुर थाने में बदलाव,नए थाना प्रभारी श्याम राज सिंह का स्वागत, दिनेश सिंह रघुवंशी को भावभीनी विदाई     |     यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटेटिव शोको इशिकावा ने सराहा प्रदेश का ‘महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल’ मॉडल     |     नीति,कृतज्ञता और जवाबदेही से ही व्यक्ति व समाज का कल्याण संभव- मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज     |     संत नगर बैरागढ़ स्टेशन पर प्रतिदिन 30 हजार लीटर पीने के पानी की खपत के साथ ही हरीसेवा जलाश्रम का समापन     |     स्तूप पहाड़ी पर स्थित भैरव बाबा मंदिर विवाद से श्रद्धालुओं मे रोष      |     राज्य प्रशासनिक सेवा संघ ने एसडीएम जेपी गुप्ता पर दर्ज एफआईआर के सम्वन्ध में मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौपा ज्ञापन     |     ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए 13 केंद्र तय, किसानों को मिलेगी व्यवस्थित खरीदी की सुविधा     |     दबंगों से मुक्त कराई 150 बीघा पट्टे की जमीन, 64 आदिवासी परिवारों को मिला कब्जा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811