Let’s travel together.

नदी का सहारा:हैंडपंप का पानी खारा,गर्मी में तपन और बारिश में गिरने का खतरा

0 300

रिपोर्ट धीरज जॉनसन, दमोह

दमोह जिले के कुछ ग्रामों में आज भी पानी के लिए लोगों को मशक्कत करते हुए देखा जा सकता है जहां पेयजल की समस्या काफी समय से बरकरार है और पानी एकत्रित करने के लिए गांव से दूर जाना पड़ता है।

जिले की पटेरा तहसील के बेलखेड़ी ग्राम पंचायत के गांव बिछिया के रहवासी भी पानी के लिए जद्दोजेहद करते प्रतीत होते है जिसकी आबादी 500 से अधिक बताई जाती है। वैसे तो यहां दो हैंडपंप है परंतु उसमें खारा पानी आता है। बोर में मोटर डाली गई थी पर वह चालू नहीं हुई,गांव में कुएं नहीं है। परंतु गांव के निकट से ब्यारमा नदी बहती है जो काफी समय से इनका सहारा है।

ग्रामीणों ने बताया कि उनका गांव मुख्य सड़क मार्ग से करीब 2 किमी अन्दर है पानी की बहुत समस्या है, नदी से गांव की ओर आने पर कुछ चढ़ाई भी है जब नदी से पानी लेकर लौटते है तो दिक्कत होती है। परंतु दूसरा कोई उपाय भी नहीं है।बारिश के समय खतरा ज्यादा बढ़ जाता है क्योंकि कीचड़ और मिट्टी की चिकनाई से गिरने का डर बना रहता हैं।

इस संबंध में यहां के सरपंच कमलेश का कहना था कि पानी की समस्या है हैंडपंप से खारा पानी निकलता है,कुएं नहीं है, नदी से पानी लाना पड़ता है पी एच ई ने बोर किए पर पानी नहीं निकला, बरसात में स्थिति ज्यादा खराब हो जाती है क्योंकि नदी का पानी गंदा हो जाता है और उसे ही इस्तेमाल करना पड़ता है। परंतु अब तक सुनवाई नहीं हुई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सभी सरकारी बैंकों में 5 दिन काम की खबर पर बड़ा अपडेट, हर शनिवार छुट्टी का वायरल नोटिफिकेशन फर्जी     |     छात्रा से मारपीट करने वाली महिला पर FIR, वीडियो जारी कर मांगी माफी     |     गणेश विसर्जन के बाद दुर्गा प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे अंबाड़ी के मूर्तिकार     |     बालमपुर में डाक चौपाल, ग्रामीणों को डाक विभाग की योजनाओं की दी जानकारी     |     चुनाव आयोग को लेकर भ्रम फैलाने पर राहुल गांधी माफी मांगें : राकेश शर्मा     |     एक पटवारी, कई हल्कों का जिम्मा,किसानों के काम में हो रही देरी     |     सिलवानी में राशन दुकान पर महिलाओं का हंगामा, फिंगर लगवाने के बाद राशन नहीं देने का आरोप     |     विधायक अनुज शर्मा आई आई टी मद्रास में लेंगे क्लास      |     रायपुर के अग्रसेन धाम में कल जुटेंगे देशभर के जैन पत्रकार,दो दिवसीय महा सम्मेलन का हुआ आगाज     |     नक्सल मुक्ति के बाद बालाघाट में स्वास्थ्य एवं नागरिक सुविधाओं का तेजी से सुदृढ़ीकरण: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811