Let’s travel together.

दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट  पर विदेशी महिला तस्कर  4.78 करोड़ के ड्रग्स के साथ गिरफ्तार

65

नई दिल्ली : इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर तैनात सीआईएसएफ के जवानों ने विदेश जा रही एक महिला के बैग से एम्फेटामाइन ड्रग्स बरामद किया है। आरोपी महिला ने ड्रग्स को तीन लेडीज पर्स व चूड़ी रखने में इस्तेमाल होने वाले सात अलग अलग बाक्स में छिपाकर रखा था। अधिकारियों के मुताबिक महिला के पास से बरामद ड्रग्स की कीमत 4.78 करोड़ रुपये आंकी गई है।

महिला को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारियों के हवाले कर दिया गया। सीआइएसएफ के अधिकारी ने बताया कि नौ मार्च को टर्मिनल तीन के चेक इन एरिया में सीआईएसएफ कर्मियों ने एक महिला यात्री की गतिविधियों को संदिग्ध पाया। कर्मी उस महिला संदिग्ध की गतिविधियों पर निगरानी रखी और बाद में उसे हिरासत में ले लिया। छानबीन में पता चला कि महिला यात्री का नाम सईदा अबीदा है। वह कतर एयरवेज के विमान से दोहा जाने के लिए दिल्ली हवाई अड्डा पर आई थी।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

कंपनी में घेराबंदी कर 8 महीने से फरार आरोपी गिरफ्तार, विदिशा पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     अक्षय तृतीया पर दीवानगंज हाट बाजार में उमड़ी भीड़, बर्तनों-कपड़ों की जमकर हुई बिक्री     |     60 किसान पहुंचे कृषि मंत्री के पास, 80 साल से काबिज जमीन पर अब तक नहीं मिला अधिकार     |     उप मुख्यमंत्री ने स्वयं अपना स्वगणना फॉर्म भरा     |     डॉज बॉल राष्ट्रीय प्रतियोगिता के आयोजन 18 मई से      |     गूंजा आत्मरक्षा का संदेश, कराते मास्टर ट्रेनिंग में छात्रों ने सीखे सुरक्षा के गुर     |     मंडीदीप नगर पालिका ने सफाई कर्मियों की मांगों पर लिया बड़ा निर्णय, हड़ताल समाप्त      |     अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने निगरानी दल और कार्यकर्ता तैयार     |     अक्षय तृतीया पर हुआ था भगवान ऋषभदेव को इक्षु रस का प्रथम आहार     |     जलसंकट को लेकर कांग्रेसजनों ने जोन क्रमांक 9 का लिया घेराव      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811