Let’s travel together.

सहकारी बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिद्दीकी को दी समारोह पूर्वक विदाई

0 102

सत्येंद्र जोशी

रायसेन। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी एन यू सिद्दीकी के रिटायर होने के बाद आज उनका विदाई समारोह वन परिसर में आयोजित किया गया।


कार्यक्रम में उपस्थित कलेक्टर अरविंद दुबे ने उनके कार्यकाल की काफी प्रशंसा की और कहा कि श्री सिद्दीकी ने अपने कार्यकाल में सराहनीय कार्य किया है। इसी प्रकार एस डी एम एल के खरे, तहसीलदार अजय प्रताप सिंह पटेल, डिप्टी कलेक्टर और सहकारी बैंक से जुड़े संबंधित बैंक मैनेजर, शाखा प्रबंधक उपस्थित हुए सभी ने श्री सिद्दीकी के कार्यकाल की सराहना की। सहकारी बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एन यू सिद्दीकी काम के प्रति ईमानदार और कर्मठ रहे हैं। वह आज रिटायर हुए हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में अपनी शानदार पहचान छोड़ी है। दरअसल जहां बैंक काफी घाटे में चल रही थी। वहीं बैंक की वित्तीय स्थिति सुधारी, बैंक को आर्थिक रूप से शुद्रण बनाया।

कर्ज से उभारा, और इतना ही नहीं भ्रष्टाचारियों पर भी कार्रवाई कर लगाम लगाई। ऐसे कर्मठ अधिकारियों से बहुत कुछ सीखने की आवश्यकता है। श्री सिद्दीकी का जहां रायसेन में शानदार कार्यकाल रहा है। वहीं इससे पहले वह राजगढ़, ग्वालियर, छतरपुर ऐसे जिले हैं जहां किसी भी अधिकारी के लिए काम करना सहज नहीं होता है। ऐसे स्थान पर काम कर उन्होंने अपनी पहचान छोड़ी। उनके कामकाज से जहां प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी कलेक्टर, मंत्री खुश हुए और निरंतर उन्हें नई जिम्मेदारी दी। इसके अलावा श्री सिद्दीकी भोपाल, मंदसौर, शाजापुर, खंडवा, राजगढ़ में भी मुख्य कार्यपालन अधिकारी रहे हैं। उनके रिटायरमेंट के बाद आज विदाई समारोह आयोजित हुआ। सभी ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया।


जिला कलेक्टर अरविंद दुबे ने फूल माला पहनाकर गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। और श्री सिद्दीकी जी के अच्छे कार्यकाल की प्रशंसा की जिला जनसंपर्क अधिकारी अनुभा सिंह ने गुलदस्ता देकर श्री सिद्दीकी का स्वागत किया और विदाई दी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811