Let’s travel together.

अनुपस्थिति के कारण शिक्षक निलंबित

0 101

अभिषेक असाटी  बक्सवाहा

विकासखंड शिक्षा अधिकारी बकस्वाहा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अजय कुमार जैन, प्रभारी प्रधानाध्यापक शा.प्रा.शाला रैयन, को अनवरत रूप से अनुपस्थित रहने और संवैधीन की अनाधिकृत अनुपस्थिति के कारण निलंबित कर दिया गया है।

निलंबन की वजह से विद्यालय की शिक्षकीय और अन्य सह शैक्षिक गतिविधियों पर प्रभाव पड़ा और शासन की विभागीय महत्वाकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन में भी अवरोध उत्पन्न हुआ। विकासखंड स्त्रोत समन्वयक जनपद शिक्षा केंद्र बकस्वाहा द्वारा कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया, लेकिन श्री जैन ने कोई जवाब नहीं दिया।

जिला शिक्षा अधिकारी ए.एस. पाण्डेय ने म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत अजय कुमार जैन को निलंबित किया और उन्हें मुख्यालय कार्यालय विकास खंड शिक्षा अधिकारी बिजावर नियत किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811