मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
संविधान दिवस समिति द्वारा रेलवे स्टेशन दीवानगंज सेमरा , अंबाडी, दीवानगंज, कुलहड़िया, बेरखेड़ी से होते हुए सांची तक बाइक रैली निकाली।
दीवानगंज। सांची संविधान दिवस समिति द्वारा संविधान दिवस मनाया गया। इस मौके पर रेलवे स्टेशन दीवानगंज सेमरा से भव्य मोटरसाइकिल रैली निकल गई।

रैली रेलवे स्टेशन दीवानगंज सेमरा से होते हुए अंबाडी गणेश मंदिर, अंबाडी अयोध्या धाम मंदिर, सोसाइटी दीवानगंज, भवानी चौक दीवानगंज, फैक्ट्री चौराहे दीवानगंज,कुलहड़िया, बरखेड़ी चौराहे, कचनारिया, सोजना, मुक्ता पुर, ढकना चपना आमखेड़ा, काछी काना खेड़ा, गुल गांव होते हुए सांची पहुंची। सांची पहुंचने पर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माला पढ़कर श्रद्धांजलि दी गई। बस स्टैंड सांची पर आम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें बाहर से आए हुए नागरिक समेत स्थानीय लोग कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। जहां पर भीमराव अंबेडकर के आदर्श और संविधान पर चर्चा की गई।