Let’s travel together.

सचिन पायलट के लिए खुशखबरी लेकर आने वाला है चिंतन शिविर?

0 208

उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर में चिंतन शिविर का आयोजन 13 से 15 मई के बीच हो रहा है. तमाम दिग्गज कांग्रेसियों का जमावड़ा उदयपुर में लग चुका है. कांग्रेस में बड़े बदलाव की संभावनाएं जताई जा रही हैं. इन सबके बीच चिंतन शिविर से पहले पूर्व मुख्यमंत्री सचिन पायलट के बयान से सियासी अटकलों का बाजार गर्म हो चुका है.


राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि चिंतन शिविर के बाद राजस्थान प्रदेश कांग्रेस में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. सचिन पायलट प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं. सचिन पायलट ने भी संकेत दिए हैं कि कांग्रेस आलाकमान उन्हें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाता है तो वह इसके लिए तैयार हैं. सचिन पायलट के युवाओं को अहमियत देने का बयान के पीछे असली वजह यही बताई जा रही है.
सचिन पायलट का मानना है कि युवाओं को लीडरशिप देने से कांग्रेस को फायदा होगा. साल 2020 में गहलोत सरकार के खिलाफ बगावत करने के बाद सही सचिन पायलट बिना किसी पद के कांग्रेस के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं. हालांकि कांग्रेस आलाकमान ने पायलट समर्थकों को कैबिनेट और राजनीतिक नियुक्तियों में एडजस्ट कर दिया है, लेकिन सचिन सिर्फ विधायक हैं इस वक्त.
कहा जा रहा है कि कांग्रेस के संगठन में कांग्रेस आलाकमान सचिन पायलट को बड़ा पद देने के लिए राजी हो गया था, लेकिन सचिन पायलट राजस्थान छोड़कर जाना नहीं चाहते हैं. पायलट के कद के हिसाब से कांग्रेस अध्यक्ष का पद ही बचता है राजस्थान के अंदर जो सबसे बड़ा है. पायलट के प्रदेशाध्यक्ष से हटने के बाद गहलोत समर्थक गोविंद सिंह डोटासरा को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था.

युवा देंगे जमीनी फीडबैक-

सचिन पायलट ने बुधवार को राजधानी जयपुर में मीडिया से बात करते हुए कहा है कि कांग्रेस पार्टी युवाओं को अहमियत दे रही है. कांग्रेस के चिंतन शिविर में आधे से ज्यादा प्रतिनिधि 40 से कम उम्र के हैं, इससे समझ सकते हैं कि सोनिया गांधी युवाओं को कितनी अहमियत दे रही हैं. चिंतन शिविर में देश के विभिन्न हिस्सों से आए युवा जमीनी फीडबैक देंगे. आगे की रणनीति तय करने में चिंतन शिविर काफी कारगर साबित होने जा रहा है.
सचिन ने यह भी कहा है कि मुझे लगता है कि चिंतन शिविर के बाद पार्टी संगठन में बदलाव करेगी. हम सब मिलकर विधानसभा और लोकसभा चुनाव की तैयारी करेंगे. आपको बता दें कि कांग्रेस के चिंतन शिविर में अलग-अलग समितियां बनी है. सचिन पायलट को राजस्थान से आर्थिक समिति का सदस्य बनाया गया है. पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम इस समिति के संयोजक हैं.


सचिन ने कहा है कि समिति की बैठकें हुई हैं. हम मध्यम वर्ग और नौजवानों के हितों के लिए संघर्ष करेंगे. सचिन पायलट ने कहा है कि कांग्रेस ही बीजेपी को चुनौती दे सकती है. देश में महंगाई चरम पर है लेकिन मोदी सरकार जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार नहीं है. सचिन ने कहा कि भाजपा जिम्मेदारी लेना नहीं चाहती, आरोप लगाना जानती है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सोशल ग्रुप पार्श्वनाथ के सदस्यों  नेराजभवन में किया योग      |     रायपुर ग्रामीण पुलिस की बड़ी सरप्राइज चेकिंग कार्यवाही     |     मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न     |     नो शैडो जोन में उमड़ा जनसैलाब, दोपहर 12 बजे कुछ पलों के लिए गायब हुई परछाई, सेल्फी लेने पहुंचे दूर-दूर से पर्यटक     |     अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग की गूंज, विद्यालयों और सरकारी कार्यालयों में हुआ सामूहिक अभ्यास     |     अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में योग कार्यक्रम आयोजित     |     साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया     |     विश्व योग दिवस पर उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों, विद्यार्थियों एवं आमजनों के साथ किया योगाभ्यास     |     दिवंगत क्रिकेटरों की स्मृति में आयोजित शिवपुरी क्रिकेट प्रीमियर लीग में क्रिकेट की प्रतिभाऐं कर रही अपना श्रेष्ठ प्रदर्श     |     शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने अपनी दिनचर्या में योग को करें शामिल- स्वास्थ्य राज्यमंत्री      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811