Let’s travel together.

बांसिया में आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाया गया

0 164

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

भारत ही नहीं, दुनिया के तमाम हिस्‍सों में आदिवासी समुदाय के लोग रहते हैं, जिनका रहन-सहन, खानपान, रीति-रिवाज वगैरह आम लोगों से अलग है. समाज की मुख्‍यधारा से कटे होने के कारण ये पिछड़ गए हैं. इस कारण भारत समेत तमाम देशों में इनके उत्‍थान के लिए, इन्‍हें बढ़ावा देने और इनके अधिकारों की ओर ध्‍यान आकर्षित करने के लिए कई तरह के कार्यक्रम चलाए जाते हैं। इसी कड़ी में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने पहली बार 1994 को अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी वर्ष घोषित किया था।

इसी के तहत 9 अगस्त को सांची विकासखंड के अंतर्गत आने ग्राम पंचायत अंबाडी के गांव बांसिया में मानव विकास सेवा संस्था द्वारा आदिवासी दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। जिसमें ग्रामीणों ने भजन के माध्यम से एवं स्टॉल लगाकर पुराने खान-पान के बारे में बताया गया मानव विकास संस्था द्वारा ग्राम में चल रही लोक आधारित विकास प्रक्रिया के माध्यम से लोगों के साथ में आदिवासी दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथियों ने भी आदिवासी लोगों के साथ चल रही योजनाओं और उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। अतिथि के रूप में एपीओ प्रवीण त्रिपाठी जनपद सदस्य चरण सिंह अहिरवार, रूपवती जाटव ,सरपंच कुंती रमेश कुमार अहिरवार हरिओम एवं परियोजना के समन्वयक आकाश रमन एनिमेटर जितेंद्र अहिरवार ,भवानी सिंह, रूबी अहिरवार एवं समस्त ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

चुनाव आयोग को लेकर भ्रम फैलाने पर राहुल गांधी माफी मांगें : राकेश शर्मा     |     एक पटवारी, कई हल्कों का जिम्मा,किसानों के काम में हो रही देरी     |     सिलवानी में राशन दुकान पर महिलाओं का हंगामा, फिंगर लगवाने के बाद राशन नहीं देने का आरोप     |     विधायक अनुज शर्मा आई आई टी मद्रास में लेंगे क्लास      |     रायपुर के अग्रसेन धाम में कल जुटेंगे देशभर के जैन पत्रकार,दो दिवसीय महा सम्मेलन का हुआ आगाज     |     नक्सल मुक्ति के बाद बालाघाट में स्वास्थ्य एवं नागरिक सुविधाओं का तेजी से सुदृढ़ीकरण: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     मध्यप्रदेश के 100 जांबाज पुलिसकर्मियों का होगा सम्मान, उमरावगंज थाना प्रभारी वीरेंद्र विश्वकर्मा भी होंगे सम्मानित     |     भोजपुर विधानसभा में अब नेताओं की सरकारी जमीन पर नजर     |     रातापानी टाइगर रिजर्व में करंट लगाकर बाघिन का शिकार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार      |     रायसेन में स्कूटी सवार युवती से कार चालक दबंग महिला ने की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811