राष्ट्रीय स्तर पर मिली बड़ी जिम्मेदारी, मध्यप्रदेश के समाजजनों में हर्ष ,सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ अभियान चलाने का लिया संकल्प
देवेन्द्र तिवारी सांची, रायसेन
नगर परिषद सांची के पूर्व अध्यक्ष, भाजपा रायसेन के पूर्व जिला महामंत्री तथा वर्तमान पार्षद वार्ड क्रमांक-1 एवं जिला योजना समिति रायसेन के सदस्य बलराम मालवीय को मालवीय धोबी समाज की युवा इकाई का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। संपूर्ण भारत के धोबी, मालवीय एवं रजक समाज के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने से मध्यप्रदेश के समाजजनों में हर्ष का माहौल है।
बताया गया है कि बलराम मालवीय ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं उससे जुड़े सामाजिक संगठनों की कार्यप्रणाली से जुड़कर अपने व्यक्तित्व एवं सामाजिक कार्यशैली को विकसित किया। लंबे समय से सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।
बलराम मालवीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत होने पर मध्यप्रदेश सहित विभिन्न क्षेत्रों के समाजजनों, सामाजिक एवं राजनीतिक मित्रों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार जताया है। लोगों का कहना है कि उनके अनुभव और सक्रियता से समाज को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
समाज की बुराइयों को दूर करने का संकल्प
राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर बलराम मालवीय ने कहा कि समाज में व्याप्त विभिन्न सामाजिक बुराइयों एवं कुरीतियों को समाप्त करने के लिए पूरी निष्ठा से प्रयास किया जाएगा। उनका प्रयास रहेगा कि समाज के युवाओं को आगे लाने के साथ शिक्षा, संगठन और सामाजिक एकजुटता को मजबूत किया जाए तथा समाज को श्रेष्ठ एवं संगठित समाज की श्रेणी में स्थापित करने के लिए प्रभावी कार्य किया जाए।राष्ट्रीय जिम्मेदारी के साथ अब समाज को नई दिशा देने की चुनौती भी बलराम मालवीय के सामने होगी।