Let’s travel together.

प्रदेश में मतगणना में कहीं भी गड़बड़ी हुई तो तुरंत पहुंचेंगे कमलनाथ

0 245

लीगल टीम के साथ किसी भी शहर में पहुंचने के लिए तैयार रहेगा हेलीकॉप्टर

भोपाल।मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमल नाथ कल 17 जुलाई को प्रदेश के 11 नगर निगमों में होने वाली मतगणना के लिए विशेष व्यवस्था की है। मतगणना के दिन कमलनाथ भोपाल में बनाए गए विशेष चुनाव कंट्रोल रूम में बैठकर पूरे प्रदेश की मतगणना पर नजर रखेंगे। इसके साथ ही प्रदेश के प्रमुख नेताओं के साथ मोबाइल पर संवाद के लिए भी मौजूद रहेंगे। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के अध्यक्ष श्री के के मिश्रा ने यह जानकारी दी।
श्री मिश्रा ने बताया कि मतगणना के दौरान किसी भी शहर में किसी तरह की गड़बड़ी होने की सूचना मिलने पर कमलनाथ अपनी वरिष्ठ अधिवक्ताओं की लीगल टीम के साथ विशेष हेलीकॉप्टर से तत्काल उस शहर में पहुंच जाएंगे। इसके लिए हेलीकॉप्टर भी विशेष रूप से तैयार रहेगा और पूरी लीगल टीम भी नियम कानून कायदे के दस्तावेजों के साथ तैयार रहेगी।
श्री मिश्रा ने बताया कि कमलनाथ के द्वारा कल के लिए विशेष तौर पर की गई इस व्यवस्था की जानकारी इन सभी नगर निगमों के महापौर प्रत्याशी तथा संबंधित शहर के शहर कांग्रेस अध्यक्ष को दे दी गई है। ध्यान रहे कि मतगणना के लिए हाल ही में कमलनाथ के द्वारा हर नगर के लिए एक पर्यवेक्षक की नियुक्ति की गई है। उसके बाद अब यह एक और विशेष व्यवस्था कर दी गई है ।
श्री मिश्रा ने बताया कि माननीय कमलनाथ जी को विश्वस्त सूत्रों से जानकारी मिली है कि कल की मतगणना के समय सत्ताधारी पार्टी प्रशासन के दुरुपयोग की कोशिश कर सकती है। इस संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता, क्योंकि मतदान के दौरान भाजपा के नेताओं ने बूथ कैपचरिंग के प्रयास किए और जब कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने इसकी शिकायत की तो उल्टे कांग्रेस के नेताओं पर ही मुकदमा दर्ज कर दिए गए।
श्री मिश्रा ने बताया कि माननीय कमलनाथ जी पहले ही बता चुके हैं कि भाजपा इस चुनाव में पुलिस पैसा और प्रशासन का इस्तेमाल कर रही है। यह चुनाव सत्य और झूठ के बीच चुनाव है। जनता ने बड़े पैमाने पर कांग्रेस पार्टी को वोट दिया है और वह वह इमानदारी से गिने जा सकें, इसके लिए कमलनाथ जी स्वयं पूरे मामले की निगरानी कर रहे।
कमलनाथ जी के अलावा बाकी वरिष्ठ नेताओं को पहले ही नगर निगम चुनाव के मतगणना के लिए अलग-अलग शहर में तैनात कर दिया गया है जहां भी मतगणना की प्रक्रिया पर पूरी नजर रखेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

साँची में आयोजित रामलीला में रामलीलाओ का चित्रण     |     ग्राम पंचायत गुलगांव मे आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 डोलाघाट पर दो कार आपस में भिड़ी     |     आज भक्तिभाव से मनेगी संत शिरोमणी गुरु घासीदाम बाबा की 268 वी जयंती     |     नशे में धुत महिला ने पुलिस थाना के सामने दूध मुही बच्ची के साथ लगाई खुद को आग     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन     |     सिख प्रीमियर लीग 2024 का आज  समापन     |     नहर का ओवरफ्लो का पानी किसान के खेत में घुसा फसल हुई बर्बाद     |     ग्राम झिरी में बेतवा नदी के उद्गम स्थल पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री तथा  जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना     |     पतंजलि  के  ब्रांड “रुचि स्टार” के नाम और लोगो की कॉपी कर मिलते जुलते फर्जी नाम एसटीआर गोल्ड के नाम से तेल निर्माण करने वाली कंपनी का भांडा फोड़     |     प्रधानमंत्री श्री मोदी की सोच के अनुरूप लोगों की समस्याओं को सुनने, जनता के पास जा रही है सरकार- ज्योतिरादित्य सिंधिया     |     तीन पीढ़ियों ने एक साथ मतदान कर दिया मतदान का संदेश     |     भाजपा ‘नरेश’ को भी भाया काला कलर     |     श्रीमद् भागवत कथा समापन पर हुआ विशाल भंडारा     |     ग्रामीण क्षेत्र में लगातार बिजली की आंख मिचौली से ग्रामीण परेशान     |     SafeClick साइबर जागरूकता जनसंवाद, रतनपुर में जनसम्बाद में शामिल हुए पुलिस अधीक्षक     |     अड़तीस उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे 6776मतदाता     |     बकस्वाहा में हुआ 62 वें निः शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन     |     भाजपा संगठनात्मक बैठक: समर्पण निधि अभियान और पं. दीनदयाल उपाध्याय पुण्यतिथि कार्यक्रमों की तैयारियों पर मंथन     |     घर बनाने और छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने सूर्य घर योजना के तहत मिलेगा लोन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811