Let’s travel together.

मंडीदीप में कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन से सियासी हलचल तेज

0 121

राम मणि द्विवेदी के नेतृत्व में नगर की अव्यवस्थाओं के खिलाफ प्रदर्शन

 विधायक सुरेंद्र पटवा के खिलाफ लगे नारे; सोशल मीडिया पर छिड़ी नई राजनीतिक बहस

रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन

मंडीदीप नगर की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस नेता राम मणि द्विवेदी के नेतृत्व में किए गए विरोध प्रदर्शन ने शहर के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है। प्रदर्शन में नगर के रहवासियों के साथ कांग्रेस से जुड़े कार्यकर्ता एवं नेता शामिल हुए। इस दौरान नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर जमकर नारेबाजी की गई और संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की गई।

प्रदर्शन के दौरान विधायक सुरेंद्र पटवा के खिलाफ भी नारे लगाए गए, जिसके बाद यह प्रदर्शन केवल नगर की समस्याओं तक सीमित न रहकर राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है।

सोशल मीडिया पर आमने-सामने राजनीतिक दावे

प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर भी राजनीतिक बहस तेज हो गई। कुछ लोगों द्वारा आरोप लगाया जा रहा है कि प्रदर्शन के माध्यम से व्यक्तिगत राजनीतिक छवि चमकाने का प्रयास किया गया।और विधायक सुरेंद्र पटवा की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

वहीं राजनीतिक चर्चाओं में यह दावा भी सामने आ रहा है कि भाजपा से जुड़े कुछ नेता पर्दे के पीछे से इस तरह के विरोध प्रदर्शन को हवा दे रहे हैं और विधायक के खिलाफ नारेबाजी करवाने में उनकी भूमिका हो सकती है। इन दावों की भी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

कांग्रेस के भीतर भी उठे सवाल

विरोध प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर कांग्रेस से जुड़े कुछ लोगों की पोस्ट में भी राम मणि द्विवेदी की राजनीतिक छवि को लेकर सवाल उठाए गए। वहीं कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं द्वारा प्रदर्शन से दूरी बनाए रखने की चर्चा भी राजनीतिक गलियारों में हो रही है।

भाजपा मंडल उपाध्यक्ष राजेंद्र नागर की एक सोशल मीडिया पोस्ट भी चर्चा का विषय बनी हुई है। जिसमें उन्होंने टिप्पणी की“मंडीदीप में कांग्रेस को नया नेतृत्व मिल गया है।” इस पोस्ट के बाद राजनीतिक चर्चाओं का दौर और तेज हो गया।

इसी बीच गोसेवक ओमप्रकाश हिंदू की सोशल मीडिया पोस्ट भी सामने आई। जिसमें बाहरी व्यक्ति के नेतृत्व को लेकर चल रही चर्चाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा गया कि “नेतृत्व कोई भी, कहीं से कर सकता है।”

क्या मंडीदीप कांग्रेस को मिल रहा है नया चेहरा?

इस पूरे घटनाक्रम ने मंडीदीप की राजनीति में एक अहम सवाल खड़ा कर दिया है। क्या राम मणि द्विवेदी कांग्रेस के भीतर एक नए राजनीतिक चेहरे के रूप में उभर रहे हैं।

विरोध प्रदर्शन के बाद राम मणि द्विवेदी की राजनीतिक सक्रियता और चर्चा दोनों बढ़ती दिखाई दे रही हैं। बताया जा रहा है कि अब उनके द्वारा मंडीदीप नगर के 25 वार्डों का भ्रमण कर स्थानीय समस्याओं और अव्यवस्थाओं को सामने लाने की योजना बनाई जा रही है।

यदि यह अभियान लगातार आगे बढ़ता है।तो आने वाले दिनों में नगर की सड़क, पानी, सीवेज, सफाई, पार्क, अवैध कॉलोनियों सहित अन्य स्थानीय समस्याएं एक बार फिर राजनीतिक मुद्दा बन सकती हैं।

फिलहाल एक बात साफ है। एक विरोध प्रदर्शन ने मंडीदीप की सियासत में नई बहस छेड़ दी है। कांग्रेस के भीतर और भाजपा के राजनीतिक गलियारों में इसकी गूंज कितनी दूर तक जाती है। यह आने वाला समय बताएगा। लेकिन इतना जरूर है। कि राम मणि द्विवेदी की इस सक्रियता ने मंडीदीप की राजनीति में उन्हें चर्चा के केंद्र में ला खड़ा किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्वामी आत्मानंद स्कूल प्रबंधन की मनमानी निगल गई मासूम की जान     |     बारिश में गिरे कबेलू, गांव के बीच खड़ा जर्जर यूनानी औषधालय भवन दे रहा हादसे को न्योता     |     नेशनल हाईवे पर रफ्तार का कहर, कार और बाइक की भिड़ंत के बाद ट्रक ने कार को मारी टक्कर     |     रहवासी कॉलोनियों में बढ़ती व्यावसायिक गतिविधियां बनी परेशानी का कारण     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने बनखेड़ी पहुंचकर स्वर्गीय श्रीमती गोहल को अर्पित की श्रद्धांजलि     |     गुंदरई स्कूल की दीवारों और पिलर में दरारें, बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल     |     केन्द्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने ब्रिक्स बाजार में की शिरकत     |     राज्यसभा सदस्य महेश केवट एवं राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य बारेलाल अहिरवार का भाजपा जिला कार्यालय में हुआ  स्वागत      |     नेशनल लोक अदालत का सफल आयोजन, 66 प्रकरणों का हुआ निराकरण, 2.65 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का हुआ निपटारा     |     बेगमगंज की बर्बाद सड़क के खिलाफ अधिवक्ता संघ ने दिया ज्ञापन ,जनहित में कलेक्टर से 15 दिन में मरम्मत की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811