Let’s travel together.

बहनों के स्नेह और आशीर्वाद से अभिभूत हुए मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल

0 107

बरेली के मानस सत्संग भवन में रक्षाबंधन कार्यक्रम, बहनों ने बांधी राखी और दी मंगलकामनाएं

रुपेश मेहरा, बरेली रायसेन

बरेली। भाई-बहन के पवित्र प्रेम और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व मंगलवार को बरेली के मानस सत्संग भवन में आत्मीय माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र की बहनों ने मध्यप्रदेश शासन के राज्य मंत्री  नरेन्द्र शिवाजी पटेल की कलाई पर राखी बांधकर स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद प्रदान किया।

राखी बांधते हुए बहनों ने मंत्री पटेल के सुखी, स्वस्थ, दीर्घ एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना की। कार्यक्रम के दौरान मानस सत्संग भवन का वातावरण पारिवारिक स्नेह और आत्मीयता से सराबोर नजर आया। बहनों के स्नेह और आशीर्वाद से मंत्री नरेन्द्र पटेल भी भावविभोर दिखाई दिए।

बहनों का आशीर्वाद जनसेवा की प्रेरणा : नरेन्द्र पटेल

मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने बहनों द्वारा दिए गए प्रेम, स्नेह और आशीर्वाद के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बहनों का विश्वास और आशीर्वाद उनके लिए किसी भी सम्मान से बढ़कर है। यह स्नेह उन्हें जनसेवा के कार्यों को और अधिक समर्पण एवं संवेदनशीलता के साथ करने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि वे नर्मदा मैया से प्रार्थना करते हैं कि उनकी सभी बहनों के जीवन में सुख-समृद्धि के नए रंग खिलें और भाई-बहन के बीच स्नेह एवं विश्वास की यह डोर हमेशा मजबूत बनी रहे।

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार नारी सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बहनों को भरोसा दिलाया कि उनका यह भाई सदैव उनकी सेवा और सहयोग के लिए संकल्पित रहेगा।

बहनों को भेंट भी प्रदान की

रक्षाबंधन के अवसर पर मंत्री नरेन्द्र पटेल ने कार्यक्रम में उपस्थित बहनों का आत्मीय अभिनंदन किया और उन्हें भेंट भी प्रदान की। बहनों ने मंत्री के स्नेहपूर्ण व्यवहार और आत्मीयता पर प्रसन्नता व्यक्त की।

यह आयोजन केवल राखी बांधने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि जनप्रतिनिधि और क्षेत्र की जनता के बीच विश्वास, स्नेह और आत्मीय संबंधों का प्रतीक बन गया। बहनों द्वारा बांधे गए रक्षासूत्र में मंत्री के उज्ज्वल भविष्य और निरंतर जनसेवा के लिए शुभकामनाएं भी जुड़ी रहीं।

यह रहे मौजूद

कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी, उपाध्यक्ष नेपाल सिंह राजपूत, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक राजपूत, अवनीश पालीवाल, भरत शर्मा, शारदा प्रसाद सराठे, वीरेंद्र धाकड़, शैलेंद्र पटेल, पप्पू मेहरा, एल्डरमैन हिमकर उपाध्याय, फूल सिंह धाकड़, हरिचरण बारीवा, संजय चक्रवर्ती सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्वामी आत्मानंद स्कूल प्रबंधन की मनमानी निगल गई मासूम की जान     |     बारिश में गिरे कबेलू, गांव के बीच खड़ा जर्जर यूनानी औषधालय भवन दे रहा हादसे को न्योता     |     नेशनल हाईवे पर रफ्तार का कहर, कार और बाइक की भिड़ंत के बाद ट्रक ने कार को मारी टक्कर     |     रहवासी कॉलोनियों में बढ़ती व्यावसायिक गतिविधियां बनी परेशानी का कारण     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने बनखेड़ी पहुंचकर स्वर्गीय श्रीमती गोहल को अर्पित की श्रद्धांजलि     |     गुंदरई स्कूल की दीवारों और पिलर में दरारें, बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल     |     केन्द्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने ब्रिक्स बाजार में की शिरकत     |     राज्यसभा सदस्य महेश केवट एवं राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य बारेलाल अहिरवार का भाजपा जिला कार्यालय में हुआ  स्वागत      |     नेशनल लोक अदालत का सफल आयोजन, 66 प्रकरणों का हुआ निराकरण, 2.65 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का हुआ निपटारा     |     बेगमगंज की बर्बाद सड़क के खिलाफ अधिवक्ता संघ ने दिया ज्ञापन ,जनहित में कलेक्टर से 15 दिन में मरम्मत की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811