बांग्ला देश में हिन्दू बहन-बेटियों के साथ अमानुषिक अत्याचार से आक्रोशित हिन्दू संगठनों द्वारा 3दिसम्बर को विरोध प्रर्दशन
यशवन्त सराठे बरेली
वागंला देश में हिन्दू धर्म और हिन्दू समाज के साथ अमानुषिक व्यवहार किया जा रहा है उस व्यवहार ओर सरकार का एक पक्षीय रवैया होने से भारत ही नहीं विश्व में रहे हिन्दुओं के रोम-रोम में क्रोधाग्नि धधक उठी है। वहां के बहुसंख्यक धर्मावलंबियों के द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय के साथ अत्याचार व्यभिचार दुराचार हिन्दू समुदाय की सम्पत्ति को नष्ट करने का काम किया जा रहा है उसे वहां कि सरकार मूकदर्शक बनी देख रही है।इससे वांगला देश में हो रहे हिन्दू ओ के साथ उनकी वहन वेटियो के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ बरेली नगर के सभी समाजों के संगठन, व्यापारीयो ने रामलीला मैदान के हाल में तय किया कि चाहे वह बहुसंख्यक हो या अल्पसंख्यक वह 3 दिसम्बर को वड़ी संख्या में उपस्थित रहे जिससे वांगला देश में हो रहे हिन्दुओं के साथ मारकाट का पुरजोर विरोध हो सभी समाजों से अनुरोध किया गया हैकि बह सम्मिलित होकर एसडीएम को ज्ञापन देकर अपना विरोध दर्ज करायें।