Let’s travel together.

शिवपुरी में तेज हुआ बैंक कर्मियों का आंदोलन, पांच डे बैंकिंग की मांग 

0 44

– UFBU के आह्वान पर शिवपुरी में बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन, 11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल

– 9 लाख बैंककर्मी एकजुट, विभाजनकारी नीतियों के खिलाफ आक्रोश, अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

United Forum of Bank Unions (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर शिवपुरी में बैंक कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। UFBU अध्यक्ष हेमंत उपाध्याय एवं कन्वेनर संजय वर्मा के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में 5-Day Banking लागू नहीं किए जाने तथा PLI नीति में कर्मचारियों के बीच विभाजन पैदा करने वाली व्यवस्था का पुरजोर विरोध किया गया।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह आंदोलन मैनेजमेंट के विरुद्ध नहीं, बल्कि सरकार द्वारा 5-Day Banking लागू नहीं करने और विभाजनकारी PLI नीति के विरोध में है। बैंकिंग क्षेत्र के लगभग 9 लाख कर्मचारी एवं अधिकारी इस संघर्ष में एकजुट हैं।

UFBU ने मांगों के समाधान के लिए आगामी चरण में हड़ताल कार्यक्रम घोषित किया है। 11 सितंबर 2026 को राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल और 26 अक्टूबर 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।

बैंक कर्मचारियों ने आगामी आंदोलन को पूरी ताकत से सफल बनाने तथा बैंकिंग क्षेत्र एवं सार्वजनिक क्षेत्र के भविष्य की रक्षा के लिए एकजुट रहने का संकल्प लिया। प्रदर्शन में अविनाश यादव, प्रमोद पाल, वीरेंद्र शर्मा, डीपी शर्मा, लक्ष्मीकांत, अमित कुमार, काजल जरेले, अखिलेश मीणा, अमित, तनय, ऋषभ, प्रशांत, अभिषेक, राहुल, अचला, पूजा, समृद्धि, आकाश, गौरव सहित बड़ी संख्या में बैंक कर्मी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आधे दिन की छुट्टी से शुरू हुआ संघर्ष, अब दुनिया की महिलाओं के अधिकार की आवाज बनीं रंजीता प्रियदर्शनी     |     दूसरे दिन भी मना रक्षाबंधन, जगह-जगह कजलियों की निकाली गई शोभायात्रा,गाए सावन के मनभावन गीत      |     नपा की एएचपी योजना में जमीन के नहीं मिल रहे खरीदार, विकास कार्य अधूरे, 15 से 22 लाख रेट पर सवाल     |     गढ़ी कामधेनु गौशाला में हुआ गौ-पूजन     |     सहाकरिता विभाग के प्रमुख सचिव ने नेपियर ग्रास प्लांट का किया निरीक्षण     |     तिल्दा नेवरा श्रमजीवी पत्रकार संघ अध्यक्ष मोहन राजपूत का निधन     |     रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जेल पहुंचीं बहनें, जेल में बंद भाइयों की कलाई पर बांधी राखी     |     अपना घर आश्रम में ब्रह्माकुमारीज ने बांधा ईश्वरीय रक्षा सूत्र     |     रक्षाबंधन पर हाट बाजार में उमड़ी बहनों की भीड़, रंग-बिरंगी राखियों से सजा बाजार; खरीदारी से बढ़ी रौनक     |     दीवानगंज सहित 40 से अधिक गांवों में मनाया गया भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811