Let’s travel together.

घर के सामने से स्कॉर्पियो चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए चोर

0 62

– रात साढ़े 12 बजे देवास से गाड़ी खरीदकर घर पहुंचे, 

– करीब डेढ़ बजे चोर ले गए वाहन सीसीटीवी में सलामतपुर की ओर जाते दिखे संदिग्ध,

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

ज़िले की ग़ैरतगंज तहसील के गढ़ी क़स्बे में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात घर के सामने खड़ी एक स्कॉर्पियो चोरी होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मोहन माहेश्वरी के पुत्र शुभम माहेश्वरी एवं सुजल माहेश्वरी देवास से स्कॉर्पियो ख़रीदकर रात करीब साढ़े 12 बजे अपने घर गढ़ी पहुंचे थे। घर पहुंचने के बाद उन्होंने नई ख़रीदी गई स्कॉर्पियो को घर के सामने खड़ा कर दिया।

बताया जा रहा है कि क़रीब डेढ़ बजे के आसपास चोर स्कॉर्पियो लेकर फ़रार हो गए। सुबह जब परिजन उठे तो घर के सामने से वाहन गायब मिला। आसपास तलाश करने के बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पीछे से निगरानी किए जाने की आशंका

घटना के तरीक़े को देखते हुए ऐसी आशंका जताई जा रही है कि वाहन चोर गिरोह देवास से ही वाहन का पीछा कर रहा हो। हालांकि इसकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। वाहन ख़रीदकर घर पहुंचने के महज कुछ समय बाद ही चोरी हो जाना इस आशंका को और गंभीर बनाता है।

पुलिस की मदद से क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फ़ुटेज खंगाली गई, जिसमें चोरी हुई स्कॉर्पियो सलामतपुर की ओर जाती हुई दिखाई दी। फुटेज में वाहन ले जाने वाले संदिग्धों के चेहरे काले कपड़े से ढके हुए दिखाई दे रहे हैं।

चोरी हुई स्कॉर्पियो का वाहन क्रमांक MP07 ZN 8626 है। पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर सीसीटीवी फ़ुटेज के आधार पर संदिग्धों और वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

 आमजन से सहयोग की अपील

गढ़ी, गैरतगंज, सलामतपुर एवं आसपास के क्षेत्र के नागरिकों से अपील है कि यदि किसी व्यक्ति को उक्त स्कॉर्पियो वाहन के संबंध में कोई जानकारी मिले या वाहन कहीं दिखाई दे, तो तत्काल पुलिस अथवा वाहन मालिक के परिजनों को सूचना दें।

वाहन चोरी की इस घटना से क्षेत्र में चिंता का माहौल है। गढ़ी पुलिस सीसीटीवी फ़ुटेज के आधार पर संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आधे दिन की छुट्टी से शुरू हुआ संघर्ष, अब दुनिया की महिलाओं के अधिकार की आवाज बनीं रंजीता प्रियदर्शनी     |     दूसरे दिन भी मना रक्षाबंधन, जगह-जगह कजलियों की निकाली गई शोभायात्रा,गाए सावन के मनभावन गीत      |     नपा की एएचपी योजना में जमीन के नहीं मिल रहे खरीदार, विकास कार्य अधूरे, 15 से 22 लाख रेट पर सवाल     |     गढ़ी कामधेनु गौशाला में हुआ गौ-पूजन     |     सहाकरिता विभाग के प्रमुख सचिव ने नेपियर ग्रास प्लांट का किया निरीक्षण     |     तिल्दा नेवरा श्रमजीवी पत्रकार संघ अध्यक्ष मोहन राजपूत का निधन     |     रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जेल पहुंचीं बहनें, जेल में बंद भाइयों की कलाई पर बांधी राखी     |     अपना घर आश्रम में ब्रह्माकुमारीज ने बांधा ईश्वरीय रक्षा सूत्र     |     रक्षाबंधन पर हाट बाजार में उमड़ी बहनों की भीड़, रंग-बिरंगी राखियों से सजा बाजार; खरीदारी से बढ़ी रौनक     |     दीवानगंज सहित 40 से अधिक गांवों में मनाया गया भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811