मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
शिव और शक्ति के मिलन का प्रतीक महाशिवरात्रि पर्व बुधवार को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस दिन को भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने के लिए बहुत शुभ माना गया है इस दिन भक्त विधि विधान के साथ भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए पूजा आराधना करते है। महा शिवरात्रि पर रात्रि जागरण कर भगवान शिव की पूजा चारों प्रेहर करने का भी विधान है। वही दीवानगंज में शुक्रवार को महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा भक्ति व आस्था के साथ मनाया जा रहा है। दीवानगंज के कई मंदिरों और शिवालयों में शिव का अभिषेक हो रहा है रायसेन जिले सांची ब्लॉक मैं स्थित गीदगढ़ गुफा का मेला भी प्रसिद्ध है इस गुफा मंदिर पर 30 गांव के लोग आते हैं और पूजा अर्चना करते हैं यहां मेला कई सालों से लगता आ रहा है। गुफा पर प्रसाद के रूप में खिचड़ी का वितरण किया गया।
इस गुफा मंदिर पर कभी भी पानी की कमी नहीं होती है यहां एक छोटा सा झरना है जो पूरी साल बहता रहता है गुफा मंदिर के आस-पास के गांव में जब हेडपंप ट्यूबेल और कुआं जवाब दे देते हैं तब इस गुफा मंदिर पर यह झरना लगातार बहता

रहता है यह झरना पहाड़ के नीचे से निकला हुआ है। इस झरने पर ही एक छोटा सा कुंड बना रखा है इस कुंड में से जितना भी पानी लिया जाएगा पानी कभी कम नहीं होता है जितना कुंड का पानी कम करोगे उतना तुरंत भरा जाता है। इस गुफा पर यह एक चमत्कार है।
यहां एक प्रसिद्ध गुफा मंदिर है यहां शिव पार्वती जी की मूर्ति स्थापित है साथ में ही बजरंगबली की मूर्ति भी स्थापित है जिस पर हर मंगलवार को सुंदरकांड भी होता है इस गुफा मंदिर पर साल भर भजन कीर्तन होते रहते हैं। महाशिवरात्रि पर विशाल मेले का आयोजन होता है जिसमें काफी भीड़ होती है शिव पार्वती के दर्शन करने के लिए पहाड़ पर अपनी बारी आने का काफी देर तक इंतजार करना पड़ता है। यह मंदिर पहाड़ के ऊपर बना हुआ है। जो काफी आकर्षण का केंद्र रहता है। इस पहाड़ पर बने मंदिर के दर्शन के लिए साल भर बाहर के भक्तगणों का तांता लगा रहता है।