Let’s travel together.

सरदार पटेल की 151वी जयंती पर पटेल प्रवाह समिति की साहित्यिक गोष्ठी संपन्न 

0 35

सरदार पटेल के संदेशों का अनुकरण करना आज समय की आवश्यकता 

भोपाल। पटेल प्रवाह समिति साहित्यिक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ भोपाल द्वारा लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर साहित्यिक गोष्ठी एवं विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण किए गए। कार्यक्रम में अध्यक्षता कर रहे कला मंदिर के अध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा गौरीश ने अपने उद्बोधन में कहा कि, यदि आज सरदार वल्लभभाई पटेल के संदेशों और कार्यों का अनुसरण करना है तो मेरी इन पंक्तियों को अवश्य याद रखना ,मेरे देश की पावनता मेरे देश का अमन,बर्बाद ना हो जाए मेरे देश का चमन ,

वो मौन है जो इसको रौंदने में तुलाउसको नसीब ,ना हो कफन ।

साथ ही उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल के साथ उस समय की सरकार द्वारा हुए दुर्व्यवहार का भी उल्लेख किया ।

गोष्ठी में मुख्य अतिथि बाल साहित्य केंद्र के निर्देशक महेश सक्सेना ने सरदार पटेल के योगदान को पाठ पुस्तक में शामिल करने की बात कही और कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल के कार्यों के विशेष प्रसंग आज बच्चों को सुनाने की आवश्यकता है। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा ने कहा कि वल्लभभाई पटेल की चेतना कहीं ना कहीं हमारे बीच है,। राष्ट्रीय एकता के लिए उनके सूत्र जरूरी है। व्यक्तित्व की विराटता से ही उन्होंने हैदराबाद, भोपाल, जूनागढ़ और अन्य 565 रियासतों का एकीकरण कर भारत में विलय कराया। जब कांग्रेस के अध्यक्ष के लिए पटेल जी का नाम आया, तब गांधी जी ने नेहरू जी का नाम आगे बढ़ाया और फिर पटेल जी ने अपने दायित्व का निर्वहन किया और गांधी जी की बात मान ली।

उन्होंने सामाजिक समरसता और स्व के मूल्य को समझाते हुए सरदार वल्लभभाई पटेल के कार्यों का अनुसरण करने की बात कही। सारस्वत अतिथि गोकुल सोनी ने वल्लभभाई पटेल की परिस्थितियों का वर्णन किया जिसमें उन्होंने बताया कि वल्लभभाई ने सबसे पहले अपने बड़े भाई को पढ़ाई के लिए अपनी जगह विदेश भेजा और बहुत से प्रेरक प्रसंग भी वर्णित किये ।

कार्यक्रम में सुभाष स्कूल के बच्चों एवं हैप्पी कृष्णा स्कूल के बच्चों को उनके शिक्षा एवं विभिन्न गतिविधियों में योगदान के लिए पुरस्कृत किया गया। जिसमें सुभाष स्कूल से शिवेंद्र द्विवेदी, अनुराग सिंह, गुंजन महाजन, चांदनी सूर्यवंशी और संजीवनी शर्मा। हैप्पी कृष्ण स्कूल से नमामि शर्मा सानवी शर्मा अर्चना कुमारी, प्रियांशी सिसोदिया सिद्धि चौरसिया और रोशनी पंडित को सम्मानित किया। इस अवसर पर एडवोकेट रामकृष्ण पांडेय और समाजसेवी पयोज जोशी को सम्मानित किया गया।

स्वागत वक्तव्य संरक्षक श्रीराम माहेश्वरी ने एवं संस्था का परिचय अध्यक्ष होशियार सिंह पटेल ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ साहित्यकार श्रीमती सुनीता यादव ने, सरस्वती वंदना प्रसिद्ध गायिका डॉक्टर श्रद्धा गुप्ता ने एवं आभार पयोज जोशी ने प्रस्तुत किया। रंजीत पटेल, वीके श्रीवास्तव, सुनीता शर्मा सिद्धी, डा सत्या राठौर, मृदुल त्यागी, सीमाहरि शर्मा, हरिवल्लभ शर्मा, ओपी खुराना, रामकृष्ण पांडेय, प्रतीक द्विवेदी, डा अनीता तिवारी, पुरुषोत्तम तिवारी सहित अनेक साहित्यकार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एसबीएन कॉलेज में 3 से 5 नवंबर तक होगा महाविद्यालयीन स्तरीय युवा उत्सव     |     उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से की सौजन्य भेंट     |     एमआरएससी में हैंडमेड प्रोडक्ट प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी आयोजित     |     सरदार पटेल की 151वी जयंती पर पटेल प्रवाह समिति की साहित्यिक गोष्ठी संपन्न      |     विंध्य एवं मालवा के बीच सुदृढ़ हो रही हवाई कनेक्टिविटी, रीवा-इंदौर विमान सेवा के 300 दिन पूर्ण     |     राज्यसभा सांसद ने प्रबुद्धजन संगोष्ठी में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर साधा निशाना, लोकतंत्र और SIR पर रखे विचार     |     मंडीदीप में कृष्णा डेवलपर्स की कॉलोनियों पर प्रशासन की नजर, तहसीलदार ने किया निरीक्षण     |     33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद     |      सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया     |     रायसेन में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 13 प्रकरण दर्ज; 6 आरोपी गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811