देवेंद्र तिवारी सांची, रायसेन
दीपावली के प्रमुख त्योहार को देखते हुए नगर की विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए 33 केवी आमखेड़ा फीडर पर मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार 01 नवंबर दिन रविवार को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक मेंटेनेंस कार्य किया जाना प्रस्तावित है। इसके कारण सांची शहर, गुलगांव चौराहा, बस स्टैंड, हेडगेवार कॉलोनी, कांचीकनाखेड़ा, स्तूप रोड, आमखेड़ा, बिलौरी, नोनाखेड़ी सहित संबंधित क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति दोपहर 10 बजे से 12 बजे तक बंद रहेगी।
बिजली विभाग ने बताया कि दीपावली पर नगर रोशन रहे और उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली मिल सके, इसलिए त्योहार से पूर्व यह आवश्यक रखरखाव कार्य किया जा रहा है। उपभोक्ताओं से अपील है कि वे सहयोग करें।