Let’s travel together.

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में रायसेन जिले के मेडिकल स्टोर रहें बंद

0 35

अवैध ऑनलाइन दवा विक्रय और छोटे केमिस्टों के संरक्षण की मांग को लेकर प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

देवेन्द्र तिवारी सांची रायसेन 

ऑनलाइन माध्यम से हो रही अवैध दवा बिक्री एवं छोटे केमिस्टों के सामने उत्पन्न हो रहे संकट को लेकर रायसेन जिले के केमिस्ट एवं दवा विक्रेताओं ने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए 20 मई  को एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल की ज्ञापन में ऑनलाइन दवा बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने तथा छोटे व्यापारियों के हितों की सुरक्षा की मांग की गई है।

ज्ञापन में बताया गया कि लंबे समय से संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद इंटरनेट के माध्यम से हो रही दवा बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी है। इसी के विरोध स्वरूप ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट (AIOCD) तथा मध्यप्रदेश राज्य केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आव्हान पर रायसेन जिले के समस्त केमिस्ट एवं दवा विक्रेताओं ने इस आंदोलन में भाग लेने का निर्णय लिया है।

दवा विक्रेताओं ने ज्ञापन में उल्लेख किया कि बिना स्पष्ट वैधानिक प्रावधानों के ऑनलाइन दवाओं की बिक्री, फर्जी ई-प्रिस्क्रिप्शन, बिना चिकित्सकीय परामर्श के घर-घर दवा वितरण तथा अत्यधिक छूट जैसी गतिविधियां मरीजों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बनती जा रही हैं। साथ ही इससे छोटे लाइसेंसधारी केमिस्टों के अस्तित्व पर भी संकट गहराता जा रहा है।

ज्ञापन में यह भी कहा गया कि ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट 1940 एवं नियम 1945 में ऑनलाइन दवा बिक्री को लेकर कोई स्पष्ट प्रावधान नहीं होने के बावजूद विभिन्न ऑनलाइन कंपनियां वर्षों से दवाओं का विक्रय कर रही हैं। कोविड काल में जारी की गई अधिसूचनाओं का वर्तमान परिस्थितियों में दुरुपयोग किए जाने का आरोप भी लगाया गया है।

दवा विक्रेताओं ने सरकार से ऑनलाइन दवा बिक्री पर स्पष्ट नीति बनाने, अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने तथा छोटे व्यापारियों के हितों की रक्षा करने की मांग की है।

ऑनलाइन कारोबार और पारंपरिक व्यापार के बीच बढ़ते टकराव ने अब जिले के दवा व्यवसायियों को आंदोलन का रास्ता अपनाने पर मजबूर कर दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

27 साल अस्थायी सेवा के बाद कर्मचारी को नियमित करने का हाईकोर्ट का आदेश     |     सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एमएसएमई क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम में उद्यमियों को 63 करोड़ के वितरित किए गए ऋण स्वीकृति पत्र     |     कार्यालय समय में कृषि विभाग पर लटका रहा ताला, किसान हुए परेशान     |     आरिफ अली भाजपा जिला कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य बने     |     पानी के लिए मचा घमासान! दो गांवों में मारपीट, पुलिस तक पहुंचा विवाद,महिला घायल     |     करघे की खनक से वैश्विक मंच तक पहुंची भारत की आवाज, रंजीता प्रियदर्शिनी ने साड़ी में बुनी महिला अधिकारों की कहानी     |     रायसेन में एक सप्ताह से जलसंकट, महामाया चौक पर नागरिकों का आमरण अनशन     |     रायसेन में पानी के लिए हाहाकार महिलाओं ने नपा के सामने फोड़े मटके, विदिशा रोड पर लगाया जाम     |     मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज: छात्रों को मिली प्रदेश के पर्यटन एवं सांस्कृतिक विरासत की जानकारी     |     महामृत्युंजय अनुष्ठान की पूर्णाहुति, असंख्य शिवलिंग निर्माण के साथ  में सुख-समृद्धि और अच्छी बारिश की कामना     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811