Let’s travel together.

बाल सम्प्रेक्षण गृह से फरार विधि के साथ संघर्षरत बालक को पुनः कराया गया सकुशल दाखिल

0 12

थाना खमतराई के लूट एवं हत्या के प्रयास के मामले में था संलिप्त

थाना उरला पुलिस की कार्यवाही

  सुरेंद्र जैन धरसीवा

कार्यालय अधीक्षक शासकीय सम्प्रेक्षण गृह, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला – रायपुर के द्वारा 02मार्च 26 को पत्र के माध्यम से सूचित किया गया कि चोरी, नकबजनी, हत्या का प्रयास एवं लूट जैसे प्रकरणों में संलिप्त रहे कुछ विधि के साथ संघर्षरत् बालक, सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों से मारपीट कर शासकीय बाल सम्प्रेषण गृह, माना कैम्प रायपुर से फरार हो गये थे, कि सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा फरार हुए विधि के साथ संघर्षरत बालकों की अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पतासाजी कर पुनः बाल सम्प्रेक्षण गृह सकुशल दाखिल करने हेतु निर्देशित किया गया था।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी उरला के नेतृत्व में थाना उरला पुलिस की टीम द्वारा लगातार फरार विधि के साथ संघर्षरत बालक की पतासाजी करते हुए थाना खमतराई के अप.क्रमांक – 1189/2025 धारा 296, 351(2), 309, 109, 3(5) बी.एन.एस. 25, 27 आर्म्स एक्ट के प्रकरण में संलिप्त रहे विधि के साथ संघर्षरत बालक को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई, जिसे वैधानिक कार्यवाही उपरांत सकुशल पुनः बाल सम्प्रेक्षण गृह, माना कैम्प रायपुर में दाखिल कराया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सरकारी स्कूलों के मर्जर पर तत्काल रोक लगे शिक्षकों के खाली पदों को तुरंत भरा जाए छात्राएं पढाई छोड़ने को हो रही हैं मजबूर-अजय सिंह     |     मेढकी गांव में मूंग चोरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हलाली डैम 62 प्रतिशत भराव की ओर, दो अच्छी बारिश में 100% भर सकता है जलाशय     |     बस किराया बढ़ने से आमजन परेशान, विद्यार्थियों की जेब पर भी बढ़ा बोझ     |     दूधाधारी बजरंग महिला महाविद्यालय में यातायात जागरूकता कार्यक्रम     |     बाल सम्प्रेक्षण गृह से फरार विधि के साथ संघर्षरत बालक को पुनः कराया गया सकुशल दाखिल     |     रक्तदान से मजबूत होगा विश्व बंधुत्व, तिल्दा में 21 अगस्त को रक्तदान महाअभियान     |     जिला स्तरीय शालेय टेबल टेनिस एवं बॉक्सिंग प्रतियोगिता संपन्न     |     तंत्रिक बनकर गहने ठगने वाला आरोपी गिरफ्तार, बाइक से सुराग लगाकर पुलिस पहुंची आरोपी तक     |     किसानों के लिए बड़ी पहल व्हाट्सएप से घर बैठे होगी खाद की बुकिंग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811