पहले दिन से ही सज गए माता रानी के पंडाल, दुर्गा मंदिरों पर भी की गई रोशनी
सी एल गौर रायसेन
शारदेया नवरात्र की शुरुआत रविवार से पूरे जिले भर में हो गई है पहले दिन मां जगत जननी दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना का काम घट स्थापना और विधिवत पूजा के साथ पंडाल में किया गया। पहले दिन से ही पंडालों में सजावट और माता रानी के मंदिरों पर की गई रोशनी से मंदिर भी आकर्षक दिखाई दे रहे हैं। रविवार को सुबह से लेकर देर रात्रि तक दुर्गा प्रतिमाओं को ले जाने का कार्य जारी रहा श्रद्धालुओं ने माता रानी की जय जयकार के जयकारे लगाते हुए माता जगदंबा को पंडाल तक ले गए जहां विधिवत पूजा अर्चना के साथ उन्हें विराजमान किया। शहरी क्षेत्र से लेकर गांव गांव में श्री नवदुर्गा उत्सव नवरात्र को लेकर भारी उत्साह का वातावरण देखा जा रहा है चारों तरफ माता रानी के जयकारों की गूंज सुनाई दे रही है देवी मंदिरों पर अल सुबह से ही जल चढ़ाने वाले भक्तों की भीड़ देखी जा रही है कई स्थानों पर माता रानी के जवारे बोए गए हैं तो कई स्थानों पर घट स्थापना की गई है देवी जी की भक्ति में जिधर देखो उधर भक्त भक्ति में दिखाई दे रहे हैं माता रानी के भजनों की धन्वी अब गली-गली नगर से लेकर गांव गांव में सुनाई दे रही है। बता दें कि नवदुर्गा उत्सव नवरात्रि के चलते भक्ति जैन अलग-अलग प्रकार से माता रानी की उपासना कर रहे हैं कोई नंगे पर रहकर तो कोई सिर्फ जल ग्रहण कर तो कोई फलाहार कर माता रानी की उपासना कर रहे हैं। नवरात्र को लेकर बाजार में भी लोगों की काफी चहल-पहल बढ़ गई है। नवरात्र के चलते परवलिया वाली हरसिद्धि माता, खंडेरा वाली मातारानी, गुदावल वाली मां कंकाली देवीz बाड़ी वाली मां हिंगलाज देवी, सलकनपुर वाली बिजासन देवी आदि प्रसिद्ध मंदिरों पर भी नवरात्र के 9 दिनों तक भक्तों की काफी भीड़भाड़ रहेगी और लोग माता रानी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त कर अपने को धन्य करेंगे।