Let’s travel together.

संरक्षण से बढ़ सकता है ऐतिहासिक धरोहरों का महत्व

0 343

दमोह से धीरज जॉनसन

दमोह। ऐतिहासिक महत्व के किले,भग्नावशेष,शिलालेख,बावड़ी,कुएं, नक्काशीदार आकृतियों से भरपूर इस जिले में आज भी बहुत से प्राचीन स्मारकों को संरक्षण की आवश्यकता है।
शहर में बहुत सी मूर्तियां चबूतरों या पेड़ों के नीचे रखी दिखाई देती है और नक्काशीदार पत्थर भी इनके इर्द गिर्द झाड़ियों में दबे हुए है अगर इन्हे संरक्षित कर दिया जाए तो यह लुप्त होने से बच जाएंगे।


स्थानीय फुटेरा तालाब जिसमें 1879 में टॉमसन साहब डिप्टी कमिश्नर ने सुधार कार्य किए थे इसके आस पास विष्णु वराह सहित एक चबूतरे में प्राचीन मूर्तियां दिखाई देती है एवं पास ही नक्काशीदार पत्थर भी है पुरातात्विक महत्व के इस स्थल को और अधिक संरक्षित भी किया जा सकता है

राय बहादुर हीरालाल द्वारा 1919 में लिखित गजेटियर दमोह-दीपक में भी इसका जिक्र मिलता है इसमें लिखा है कि दमोह में बहुत सी मूर्त्तियाँ कहीं कहीं चबूतरों या पेड़ों के तले इकट्ठी की हुई दिखाई पड़ती हैं। फुटेरा तालाब पर जो संग्रह है वह प्रक्षेणीय है,विशेषकर विष्णु और शिव पार्वती की मूर्तियाँ । यहाँ पर जो वराह की मूर्ति है वह नौहटा से लाई गई है। जिले साहब के बगीचे में भी बहुत से खुदावदार पत्थर रक्खे हैं। उन्हीं के बंगले में वृक्षों के नीचे शिलालेख पड़े हैं परंतु अब यहां शिलालेख दिखाई नहीं देते है।

स्थानीय निवासी नित्या प्यासी ने बताया कि यहां काफी मात्रा में प्राचीन धरोहर,मूर्तियां,नक्काशीदार पत्थर है जो खुले में पड़े हुए है कुछ चोरी भी हो गए है जिन्हे संरक्षित किया जाना चाहिए।

“भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग द्वारा यह स्थान संरक्षित स्मारक की श्रेणी में सम्मिलित है इर्द गिर्द स्थानों से प्राप्त मूर्तियों को एकत्रित किया गया है,इन प्राचीन कृतियों को भी संरक्षित किया जा सकता है व स्टोर एवं प्रदर्शन की श्रेणी में रखा जा सकता है”
-डॉ सुरेंद्र चौरसिया मार्गदर्शक रानी दमयंती पुरातत्व संग्रहालय,दमोह

न्यूज स्रोत:धीरज जॉनसन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811