Let’s travel together.

आचार्य श्री विद्यासागर महाराज का अंतरिक्ष पारसनाथ में प्रवेश आज

0 157

मुकेश जैन ढाना

सागर ।संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर महाराज का ससंघ प्रवेश 9 जुलाई को सुबह 7:30 बजे महाराष्ट्र की वाशिम जिले की प्रसिद्ध जैन तीर्थ क्षेत्र अंतरिक्ष पारसनाथ में हो रहा है।
मुनि सेवा समिति के सदस्य मुकेश जैन ढाना ने बताया कि आचार्य संघ का ग्रीष्मकालीन वाचना के बाद सागर जिले के रहली स्थित पटनागंज जैन तीर्थक्षेत्र से 23 मई को दोपहर 3:15 बजे हुआ था आचार्यसंघ नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, अमरावती होकर के लगभग 575 किमी का पद बिहार 48 दिन में पूरा हुआ। 76 वर्ष की आयु में आचार्य श्री विद्यासागर महाराज का भीषण गर्मी में इतना लंबा बिहार हुआ है उल्लेखनीय है अंतरिक्ष पारसनाथ में निकलंक निकेतन धर्मशाला का 1993 में सागर में प्रथम पंचकल्याणक गजरथ महोत्सव के समापन पर जो राशि शेष बची थी वह आचार्य श्री के आशीर्वाद से अंतरिक्ष पारसनाथ भेजी गई थी उससे निर्माण हुआ था आचार्य संघ में मुनि श्री प्रसादसागर, मुनि श्री चंद्रप्रभसागर, मुनि श्री निरामयसागर और एलक श्री सिद्धांत सागर महाराज हैं। आगामी 17 जुलाई रविवार को आचार्य संघ का वर्षायोग कलश स्थापना समारोह दोपहर 1 बजे से अंतरिक्ष पारसनाथ में होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जलभराव, सड़कें बनीं तालाब,जिला मुख्यालय सहित कई शहर प्रभावित     |     अमानक घी के विक्रय को रोकने के विभिन्न ब्रांडों के नमूने लेकर जांच हेतु भेजे      |     विश्व आदिवासी दिवस पर उमड़ा आदिवासी समाज जल-जंगल-जमीन की रक्षा और एकता का दिया संदेश     |     विजय ट्रांसमिशन में युवक की मौत ,ग्रामीणों का फूटा आक्रोश     |     आज का त्याग, कल की धर्म विरासत बने : मुनि श्री     |     भाग्योदय तीर्थ में वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना सम्पन्न     |     ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली कावड़ यात्रा, गौरी शंकर धाम में हुआ समापन     |     साझा पहल: सड़क किनारे कदम-कदम पर कदंब लगाने का संकल्प, एसोसिएशन ने मशीन भेंट करने का लिया निर्णय     |     हर घर तिरंगा’ अभियान: विधायक देवेंद्र जैन ने विभिन्न ग्रामों का किया सघन भ्रमण, बांटे तिरंगे और सुनीं जनसमस्याएं     |     भाजपा की वृहद जिला कार्यसमिति बैठक में गूंजा राष्ट्रहित का संकल्प     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811