Let’s travel together.

10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा राष्ट्रीय महाअभियान का होगा तिल्दा में शुभारंभ

0 27

राष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शुभारंभ के पश्चात 6 अगस्त 2026 को तिल्दा क्षेत्र में अभियान का शुभारंभ माननीय मंत्री टंकराम वर्मा करेंगे

  सुरेंद्र जैन धरसीवा

भारत सरकार के न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय तथा गृह मंत्रालय के नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के तत्वावधान में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा देशव्यापी “10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा राष्ट्रीय महाअभियान” का आयोजन 6 अगस्त से 20 अगस्त 2026 तक किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर पर अभियान के शुभारंभ के पश्चात तिल्दा क्षेत्र में इस महाअभियान का शुभारंभ छत्तीसगढ़ शासन के माननीय मंत्री श्री टंकराम वर्मा के मुख्य आतिथ्य में 6 अगस्त संध्या 5 बजे को किया जाएगा।

ब्रह्माकुमारीज़ तिल्दा सेवाकेंद्र द्वारा आयोजित इस 15 दिवसीय अभियान के अंतर्गत तिल्दा क्षेत्र के विद्यालयों, महाविद्यालयों, शासकीय कार्यालयों, औद्योगिक संस्थानों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों में नशा मुक्ति विषय पर व्याख्यान, जागरूकता कार्यशालाएं, राजयोग मेडिटेशन अनुभव सत्र तथा विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान का उद्देश्य विशेष रूप से बच्चों, युवाओं एवं आम नागरिकों को तंबाकू, शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए स्वस्थ, जागरूक एवं नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करना है।

कार्यक्रमों में राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से तनावमुक्त एवं आत्मबलयुक्त जीवन जीने की विधि बताई जाएगी तथा प्रत्येक सहभागी से नशामुक्त भारत के निर्माण हेतु प्रतिज्ञा भी कराई जाएगी। अभियान के दौरान केवल 30 सेकंड में ऑनलाइन नशा मुक्ति प्रतिज्ञा लेने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, जिससे अधिक से अधिक नागरिक इस राष्ट्रीय जनआंदोलन से जुड़ सकेंगे।

ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा यह अभियान संस्था की पूर्व मुख्य प्रशासिका आदरणीया दादी प्रकाशमणि जी की पुण्य स्मृति में उनके अव्यक्त मास अगस्त के उपलक्ष्य में पूरे भारतवर्ष में संचालित किया जा रहा है। संस्था ने तिल्दा क्षेत्र के सभी नागरिकों, शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों एवं युवाओं से इस अभियान में सहभागी बनकर नशामुक्त, स्वस्थ, सशक्त एवं विकसित भारत के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811