Let’s travel together.

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने दिलाई विधायक रामनिवास रावत को मंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ

0 107

भोपाल ।राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने मध्यप्रदेश शासन के मंत्री के रूप में श्री रामनिवास रावत को पद और गोपनीयता की आज राजभवन में शपथ ग्रहण कराई।
शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा, श्री राजेन्द्र शुक्ल, पंचायत और ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री श्री प्रहलाद पटेल, लोक निर्माण विभाग मंत्री श्री राकेश सिंह, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर, कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम टेटवाल, पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री लखन पटेल, सांसद श्री वी. डी. शर्मा और महापौर भोपाल श्रीमती मालती राय भी उपस्थित थी।
शपथ विधि समारोह का संचालन मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा ने किया।इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर सक्सेना, अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा, राज्यपाल के प्रमुख सचिव श्री मुकेश चंद्र गुप्ता, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री संजय शुक्ल सहित अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शिवपुरी नगर पालिका परिषद की बैठक हंगामेदार, कुछ मिनट में ही समाप्त     |     कोर्ट रोड गर्ल्स स्कूल के पास एक्टिवा में लगी आग, अफरा-तफरी का माहौल     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय साईखेड़ा में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जाँच एवं दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     दीपावली से पहले एक्शन में प्रशासन, एसडीएम प्रियंका भलावी ने किया सुल्तानगंज बाजार का औचक निरीक्षण     |     किसानों की समस्याओं को लेकर किसान जागृति संगठन ने सौंपा मांगपत्र, कर्जमाफी से लेकर खाद-बिजली तक उठाए मुद्दे     |     SIR कोई राजनीतिक एजेंडा नहीं राष्ट्रीय कर्तव्य है     |     त्योहारों के मद्देनजर मिलावट पर सख्ती, जिले में 44 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए     |     धरसींवा में 21 नवंबर से शुरू होगी विधायक की ‘सेवा संवाद यात्रा’, 144 गांवों तक पहुंचेंगे अनुज शर्मा     |     हाईवे-18 पर आस्था, शिक्षा और स्थापत्य कला का अनूठा संगम है ज्ञानोदय तीर्थधाम     |     सर्दी की दस्तक के साथ दाल मिल चौराहे के तालाब में दिखा सफेद पक्षियों का झुंड, प्रवासी पक्षियों की बढ़ने लगी चहलकदमी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811