Let’s travel together.

गाय को बचाने की कोशिश में कोयले से भरी ट्रक कार से टकराई कार सवार एक की मौत

91

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में भयानक सड़क हादसा हो गया है। इस हादसे में एक की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार बलौदाबाजार NH 30 पर ट्रक और कार में टक्कर हो गई। जिसमें कार में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई है। बताया जा रहा कि कार में तीन लोग सवार थे। बता दें कि हादसे के बाद मार्ग पर आवाजाही रोक दी गई है। वहीं पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

दरअसल, सिमगा थाना अंतर्गत लिमतरा में कोयले से भरी एक ट्रक गाय को बचाते हुए कार से टकरा गई। जिससे कार में सवार एक की मौके पर ही मौत हो गई। एन एच 30 पर गाय आ जाने से ट्रक ड्राइवर गाय को बचाने के लिए तेजी से गाड़ी को दूसरी ओर मोड़ने की कोशिश की। इसके चलते गाड़ी लहरा गयी और बगल से गुजर रही कार से टकरा गई। जिससे कार सवार युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना पर लिमतरा व सिमगा पुलिस बल मौके पर पहुंच कार से मृतक को निकालने का प्रयास किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |     ओवरटेक के दौरान भिड़ीं बुलेट और स्प्लेंडर, एक चालक 5 फीट गहरी खाई में जा गिरा     |     मध्यप्रदेश में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं – उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल     |     ABVP ने चार केंद्रीय पदों में से तीन पर जीत दर्ज की है; उपाध्यक्ष पद निर्दलीय दीपांशु शौकीन ने जीता     |     इंदौर में राहुल गांधी ने युवाओं से किया संवाद, शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं के मुद्दे उठे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811