Let’s travel together.

रायपुर के वृंदावन हाल में कल बहेगी रामभक्ति की गंगा, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल होंगे शामिल

0 75
रायपुर । अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पूर्व देशभर में घर-घर में श्रीराम भक्ति की अलख जागी है। नईदुनिया के नेतृत्व में 17 जनवरी को सिविल लाइन स्थित वृंदावन हाल में ‘श्रीरामोत्सव-सबके राम’ का आयोजन किया जा रहा है।

 

आयोजन में अध्यात्मिक वक्तागण, साहित्यकार अपने उद्बोधन में श्रीराम के जीवन चरित्र से प्रेरणा लेने का संदेश देंगे। दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक चलने वाले आयोजन में प्रबुद्धजन एवं श्रद्धालु श्रीराम की भक्ति में गोता लगाएंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं विशिष्ट अतिथि धर्मस्व, संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल होंगे।

ऐसा रहेगा पूरा कार्यक्रम

 

प्रथम उद्घाटन सत्र: श्रीरामोत्सव-सबके राम आयोजन का उद्घाटन दोपहर 2 बजे होगा। विद्वतजनों एवं अतिथियों के सान्निध्य में दीप प्रज्वलन और स्वस्ति वाचन किया जाएगा। इसके पश्चात नईदुनिया के संपादकीय प्रभारी सतीशचंद्र श्रीवास्तव स्वागत उद्बोधन देंगे। राज्य संपादक सद्गुरु शरण अवस्थी ‘ श्रीरामोत्सव की परिकल्पना और उद्देश्य पर प्रकाश डालेंगे।प्रसिद्ध नृत्यांगना डा.अनुराधा दुबे भगवान श्रीराम के भजन पर आधारित नृत्य की प्रस्तुति देंगी।

 

द्वितीय सत्र: दोपहर 2.30 बजे श्रीरामकिंकर विचार मिशन के स्वामी मैथिलीशरण महाराज ‘जीवन प्रबंधन में श्रीराम’ पर व्याख्यान देंगे।

 

तृतीय सत्र: तृतीय सत्र में 3.30 बजे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं धर्मस्व एवं शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के सान्निध्य में श्रीराम दरबार में दीप प्रज्वलन किया जाएगा। इसके पश्चात अतिथिगण वक्तव्य देंगे।

 

चतुर्थ सत्र: इस सत्र में शाम 4 बजे से ‘जन-जन के राम’ पर वक्तागण अपने विचार रखेंगे। परिचर्चा में प्रख्यात साहित्यकार गिरीश पंकज, श्रीराम वनगमन शोध संस्थान के अध्यक्ष श्याम बैस, गोभक्त मोहम्मद फैज, छत्तीसगढ़ी रामायण के रचनाकार डा.अमरनाथ त्यागी, इतिहासकार सेवानिवृत्त प्रोफेसर डा.रमेंद्रनाथ मिश्र विचार व्यक्त करेंगे। कार्यक्रम का संचालन साहित्यकार नर्मदा प्रसाद मिश्र ‘नरम’ करेंगे।

 

पंचम सत्र: पंचम सत्र में शाम 5 बजे लोक कलाकार जोशी बहनें एवं कमलादेवी संगीत महाविद्यालय के कलाकार श्रीराम जन्मोत्सव पर सोहर और भजन की प्रस्तुति देंगे।
समापन सत्र: शाम 5.30 बजे वीआइपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर के मुख्य पुजारी पं.हनुमंत लाल के सान्निध्य में मंत्रोच्चार एवं महाआरती की जाएगी। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |     पंचायत भवन में चोरी, वाई-फाई कैमरा और दो सोलर प्लेट ले गए चोर     |     जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811