Let’s travel together.

युवा संवाद का हुआ आयोजन , युवाओं से कहा सेवा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण में लें भाग  

0 38

  – राष्ट्रीय सेवा भारती के संयुक्त महामंत्री का शिवपुरी प्रवास संपन्न  

– बिजरौनी में संस्कार केंद्र का किया शुभारंभ

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

राष्ट्रीय सेवा भारती के संयुक्त महामंत्री विजय पुराणिक का दो दिवसीय शिवपुरी प्रवास बुधवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रवास के अंतिम दिन प्रातः नवीन कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेवा कार्यों के विस्तार, संगठन की मजबूती और आगामी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

इसके बाद दोपहर 12:30 बजे शासकीय पी.जी. साइंस कॉलेज में “युवा सेवा संवाद” कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री पुराणिक ने कहा कि देश की समस्याओं का समाधान हमें स्वयं आगे बढ़कर करना होगा। समाज परिवर्तन का आधार जागरूक और संस्कारित युवा ही हैं। उन्होंने युवाओं से सेवा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।

दोपहर बाद लगभग 5000 की आबादी वाले ग्राम बिजरौनी में सेवा भारती के संस्कार केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर श्री पुराणिक ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने शिक्षा के माध्यम से समाज उत्थान का जो मार्ग दिखाया है, उसी पर चलकर हम अपने जीवन और समाज का विकास कर सकते हैं।

इस अवसर पर प्रांत संगठन मंत्री सुरेन्द्र सोलंकी, युवा सेवा भारती मध्य भारत प्रांत सह प्रमुख हर्ष छारी, विभाग समन्वयक अर्जुन सिंह दांगी, जिला सेवा प्रमुख हरज्ञान प्रजापति, महेश पाण्डे, ओम बंसल, दिग्विजय सिंह सिकरवार सहित अनेक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण के संकल्प और सेवा कार्यों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के संकल्प के साथ हुआ। पदाधिकारियों ने कहा कि आगामी दिनों में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सेवा गतिविधियों का विस्तार किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

निर्जला व्रत रखने वाली बालिका की फुलेरा विसर्जन करते समय नदी में डूबने से दर्दनाक मौत     |     कर्क रेखा से हलाली डैम तक उमड़ा सैलानियों का सैलाब, झरने और ब्लू वाटर ने मोहा मन     |     बारिश में दलदल बना सत्ती-केमखेड़ी मार्ग, छह गांवों के ग्रामीण बेहाल     |     सीहोर की नन्ही प्रतिभा ने रचा इतिहास: ढाई साल की वान्या सचदेव का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज     |     वायरल वीडियो ::ना आपकी गारंटी, ना मेरी. सीहोर में मंच से मंत्री करण सिंह वर्मा ने कलेक्टर से की मजेदार चुटकी, वीडियो वायरल     |     कोयकतोड़ गौंडवाना महासभा का पांचवे  दिन भी धरना प्रदर्शन जारी, 17 सितंबर को बड़े आंदोलन की तैयारी     |     सर्वतोभद्र जिनालय निर्माण में 1008 महिलाएं देंगी दान     |     बेगमगंज में किसानों की समस्याओं को लेकर बड़ी ट्रेक्टर रैली के साथ हजारों कांग्रेसियों ने किया जंगी आंदोलन     |     हरतालिका तीज पर गौर तो श्रीगणेश उत्सव पर हुई विशेष पूजा -अर्चना ओर स्थापना     |     पहले पेट्रोल डलवाया, फिर चाकू दिखाकर लूटे 10 हजार; भोपाल में पकड़े गए चार आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811