मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ अनूपपु्र जिला इकाई ने जताया आभार
अनूपपुर । मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ अनूपपुर जिला इकाई का जिला सम्मेलन 16 जुलाई को जिला मुख्यालय के धनश्री पैलेस में प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया जी के मुख्यातिथ्य और जिला अध्यक्ष राजेश पयासी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों और जिले के कोने कोने से आए श्रमजीवी पत्रकारों को अनूपपुर जिले इकाई के जिला अध्यक्ष राजेश पयासी और महासचिव अनुपम सिंह ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिले के सभी क्षेत्रों से पधारे हुए मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के सम्मानित सदस्यों और संघ के पदाधिकारियों के सहयोग और उपस्थित के बिना कार्यक्रम अपनी ऊंचाइयों पर सफलता पूर्वक नहीं पहुंच सकता था ।

अनूपपु्र जिला सम्मेलन दो सत्रों में सम्पन्न हुआ। जिसके प्रथम सत्र में मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांताध्यक्ष माननीय शलभ भदौरिया , मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रामलाल रौतेल , अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पूर्व मंत्री बिसाहुलाल सिंह कोतमा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक मनोज अग्रवाल प्रदेश संगठन प्रभारी मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ मोहमद अली ,प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार दुबे, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज द्विवेदी , मेंहदी हसन प्रदेश सचिव मध्यप्रदेश

श्रमजीवी पत्रकार संघ,कौशल किशोर बाबा पाठक संयुक्त सचिव मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रीति रमेश सिंह जिला पंचायत सदस्य नर्मदा सिंह नगर परिषद डुमरकछार के अध्यक्ष सुनील चौरसिया राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला संघ चालक राजेंद्र तिवारी जिले के वरिष्ठ पत्रकार अरविंद बियानी, धनंजय तिवारी ,रमेश तिवारी अनूपपुर जिला इकाई मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष राजेश पयासी, भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम , कांग्रेस जिला अध्यक्ष गुड्डू चौहान की उपस्थित में सम्पन्न हुआ।

जिसमें मंच पर उपस्थित सभी अतिथियों ने सोशल मीडिया और वर्तमान पत्रकारिता पर खुल कर अपने विचार रखे। इससे पहले अतिथियों ने मां सरस्वती के तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किए । इसके बाद संकल्प ग्रुप ऑफ कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गीत और सरस्वती वंदना ने सभी का मनमोह लिया।
वहीं दूसरे सत्र में मध्यप्रदेश सरकार के लघु एवं कुटीर उद्योग राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिलीप जायसवाल, अनूपपुर कलेक्टर हर्षल पंचोली, पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब ने आकर कार्यक्रम की शोभा को कई गुना बढ़ा दिया।

मंत्री दिलीप जायसवाल, कलेक्टर हर्षल पंचोली और पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब के सारगर्भित विचारों ने उपस्थित पत्रकारों के साथ मंच पर उपस्थित अतिथियों को भी लाभान्वित किया। कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों का जिला अध्यक्ष राजेश पयासी महासचिव अनुपम सिंह ने सभी सम्माननीय अतिथियों का प्रतीक चिन्ह और शाल श्रीफल से सम्मानित किया ।जिससे अनूपपुर जिला इकाई मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने गौरव का अनुभव किया ।मंत्री दिलीप जायसवाल कलेक्टर अनूपपुर हर्षल पंचोली और पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब जिल पंचायत सदस्य रंजीत सर्राटी
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रीति रमेश सिंह नगर पालिका परिषद बिजुरी की अध्यक्ष सहबीन पनिका अपने पार्षदों के साथ उन्हें भी सम्मानित किया गया ।इस महत्वपूर्ण अवसर पर जिला इकाई के सभी सम्मानित सदस्यों को मंच से अतिथियों ने प्रतीक चिन्ह दे कर सम्मानित किया।
इस कार्यक्रम में स्वागत भाषण अनुपम सिंह और विषय परिचय संभागीय इकाई शहडोल के अध्यक्ष अजीत मिश्रा और अध्यक्षीय भाषण अनूपपुर जिला इकाई के अध्यक्ष राजेश पयासी ने दिया। कार्यक्रम में महिला पत्रकार सुमिता शर्मा ,रागनी शर्मा ,और मातेश्वरी पटेल की पूरे कार्यक्रम के दौरान विशेष उपस्थित थी वहीं भाजपा जिला उपाध्यक्ष मदन त्रिपाठी बीजेपी जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह भाजपा नेते मनोज सिंह अधिवक्ता दुर्गेंद्र सिंह भदौरिया की उपस्थित महत्वपूर्ण रही तो जिला जनसंपर्क अधिकारी कुसुम मरकाम के साथ रजनीश त्रिपाठी,मानस मिश्रा,जिला पंचायत के जनसंपर्क अधिकारी अमित श्रीवास्तव ने कार्यक्रम में शामिल हुए और मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ इन सभी अतिथियों का सम्मान कर अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा