Let’s travel together.

पत्रकारिता से मानद पीएचडी तक… दिनेश चौरसिया अब कहलाएंगे ‘डॉ. दिनेश चौरसिया’

0 24

सिलवानी के पत्रकार दिनेश चौरसिया को मानद पीएचडी की उपाधि

  नरेश प्रताप सिंह राजपूत

रायसेन । पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय सिलवानी निवासी वरिष्ठ पत्रकार दिनेश चौरसिया को उनके पत्रकारिता क्षेत्र के अनुभव, सामाजिक सरोकारों और शोध कार्यों के आधार पर Honorary Doctorate (मानद पीएचडी) की उपाधि प्रदान की गई है। इस उपलब्धि के बाद वे अब डॉ. दिनेश चौरसिया के नाम से जाने जाएंगे। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, मित्रों, पत्रकार साथियों और नगरवासियों में खुशी का माहौल है।

डॉ. दिनेश चौरसिया ने पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय रहते हुए जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है। सिलवानी में जन्मे और यहीं अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करने वाले डॉ. चौरसिया ने संघर्ष और मेहनत के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने विभिन्न दैनिक समाचार पत्रों के साथ-साथ टेलीविजन के क्षेत्र में भी कार्य किया है। राष्ट्रीय एवं प्रांतीय चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने ग्रामीण और स्थानीय समस्याओं से जुड़े अनेक मुद्दों को प्रमुखता से सामने रखा।

वर्ष 2011 से ‘मृगांचल एक्सप्रेस’ साप्ताहिक समाचार पत्र का नियमित प्रकाशन भी उनके पत्रकारिता सफर का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। वहीं वर्ष 2014 में मध्यप्रदेश शासन के जनसंपर्क विभाग से अधिमान्य पत्रकार के रूप में मान्यता प्राप्त की। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके कार्यों के लिए प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर आयोजित पत्रकार सम्मेलनों एवं कार्यक्रमों में उन्हें सम्मानित भी किया जा चुका है।

शिक्षा के क्षेत्र में भी हासिल की कई उपलब्धियां

पत्रकारिता के साथ-साथ डॉ. दिनेश चौरसिया ने शिक्षा के क्षेत्र में भी निरंतर अध्ययन किया। उन्होंने कला संकाय में स्नातकोत्तर (एमए-अर्थशास्त्र), मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW), पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (PGDCA) तथा मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अलावा उन्होंने हिंदी भाषा में शीघ्र मुद्रलेखन का प्रशिक्षण भी प्राप्त किया है।

शासकीय विद्यालय से शिक्षा प्राप्त कर पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने और अब मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त करना सिलवानी क्षेत्र के लिए भी गौरव का विषय माना जा रहा है।

पंचांग और सुविचार पोस्ट से भी बनाई अलग पहचान

डॉ. दिनेश चौरसिया सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों से जुड़े रहते हैं। वे प्रतिदिन पंचांग और सुविचार पोस्ट करते हैं। उनकी सुबह की पोस्ट का क्षेत्र के अनेक लोग नियमित रूप से इंतजार करते हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से सकारात्मक विचार और दैनिक जानकारी साझा करने की उनकी पहल को भी लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिलता है।

बचपन के मित्र ने बताया मेहनत का परिणाम

डॉ. दिनेश चौरसिया के बचपन के मित्र विभोर नायक, डॉ लक्ष्मीकांत नेमा ने उनकी उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि वे दिनेश चौरसिया को बचपन से जानते हैं। उन्होंने कहा कि जिस काम को करने का वे संकल्प लेते हैं, उसे पूरी लगन और मेहनत के साथ पूरा करने का प्रयास करते हैं। आज उनकी इसी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है कि उन्हें मानद पीएचडी की उपाधि से सम्मानित किया गया है।

विभोर नायक, डॉ लक्ष्मीकांत नेमा ने कहा कि बचपन के मित्र को इस मुकाम तक पहुंचते देखना उनके लिए बेहद खुशी और गर्व की बात है।

परिवार और मित्रों में खुशी का माहौल

डॉ. दिनेश चौरसिया की इस उपलब्धि पर उनके परिवार, सहपाठियों और मित्रों ने भी खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि यह केवल परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि सिलवानी नगर और पूरे क्षेत्र के लिए भी गौरव का विषय है।

परिजनों और मित्रों का कहना है कि डॉ. चौरसिया बचपन से ही परिश्रमी और दृढ़ संकल्प वाले रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहकर उन्होंने जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाया और अपनी एक अलग पहचान बनाई। उनके लंबे पत्रकारिता अनुभव और शैक्षणिक उपलब्धियों के बीच मानद डॉक्टरेट की उपाधि मिलना उनके सफर की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

सिलवानी जैसे छोटे नगर से निकलकर पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने और अब मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त करने वाले डॉ. दिनेश चौरसिया की इस उपलब्धि पर उनके परिवार, मित्रों, पत्रकार साथियों और क्षेत्रवासियों ने शुभकामनाएं दी हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

प्रधान आरक्षक की मौत पर SBI पुलिस सैलरी पैकेज से परिजनों को मिला 10 लाख का बीमा क्लेम     |     पत्रकारिता से मानद पीएचडी तक… दिनेश चौरसिया अब कहलाएंगे ‘डॉ. दिनेश चौरसिया’     |     एडिप योजना से शिवपुरी के दिव्यांग को मिली मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, आवागमन में मिलेगी सुविधा     |     बाड़ी में अवैध सागौन लकड़ी के साथ कार जब्त, वन अमले पर पथराव कर आरोपी फरार     |     चलती ट्रेन से गिरी महिला, ग्रामीणों की मदद से बची जान     |     दीवानगंज में आज मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान कार्यक्रम का आयोजन     |     306 लाख की सड़क पहली बारिश में उखड़ी, पुलिया भी धंसने लगी     |     संतान सप्तमी और मोर छठ पर उमड़ा आस्था का सैलाब     |     पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर वन मंडल कार्यालय पहुंचे संभागायुक्त व कलेक्टर     |     पीएम मोदी के जन्मदिवस पर पीजी कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ, एक महीने तक चलेंगी गतिविधियां     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811